राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें: जेल में गैंगस्टर ने खुद का सिर फोड़ा; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता को पीटा... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — अपराध
. आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। चलिए सिलसिलेवार...
. आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. CJP प्रवक्ता को पीटा, मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर जयपुर में हमला हुआ। रांका शुक्रवार सुबह 10 बजे राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तभी ग्रामीणों ने उन्हें पीटकर खदेड़ दिया। रांका ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें 2. ससुरालवालों तानों से परेशान महिला टीचर ने किया सुसाइड जयपुर में सरकारी महिला टीचर ने ससुराल वालों के तानों से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। टीचर के बेटा नहीं होने पर ससुराल वाले ताना मारते थे। टीचर के पिता का कहना है कि बेटी ने फोन पर कहा था कि बेटा नहीं होने से ये लोग मुझे मार डालेंगे। पूरी खबर पढ़ें 3. विधानसभा में हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही दूसरे दिन शुक्रवार को केवल 66 मिनट चली। सुबह कार्यवाही शुरू होने के साथ ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया। प्रश्नकाल में 5 मिनट, शून्यकाल में 18 मिनट कार्यवाही चली। हंगामे के बीच विधानसभा में UCC बिल पेश हुआ। पूरी खबर पढ़ें 4. धर्म परिवर्तन और विदेशी फंडिंग को लेकर ED का छापा जयपुर में ED ने एक स्कूल मालिक रवि पहाड़िया के घर, स्कूल और 6 से ज्यादा ठिकानों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी की। ईडी को स्कूल मालिक के पास धर्म परिवर्तन को लेकर अमेरिका और यूरोप से 3 करोड़ रुपए फंड आने की शिकायत मिली थी। टीम ने सर्च कर डॉक्यूमेंट और डिजिटल सबूत जुटाए। पूरी खबर पढ़ें 5. पाक बॉर्डर के पास हाईवे पर उतरे सेना के हेलिकॉप्टर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास भारत माला हाईवे की पट्टी पर सेना के लड़ाकू हेलिकॉप्टर अपाचे और रुद्र उतरते और उड़ान भरते नजर आए। सेना ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नेशनल हाईवे को ही अस्थायी एयरबेस में बदलकर लैंडिंग और टेकऑफ की क्षमता को जांचा। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. घर में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा दौसा के खवारावजी गांव में मां के पास सो रहे भाई-बहन को सांप ने डस लिया। बच्चा दर्द से चीखा तो परिजन उठे। देखने पर कान पर सांप के काटने का निशान मिला। परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। मां को इसकी जानकारी मिली तो उसकी भी तबीयत बिगड़ गई। पूरी खबर पढ़ें 7. पुरानी रंजिश में 2 परिवार भिड़े, फायरिंग में 1 की मौत पाली जिले के सियाणा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 2 परिवार भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। पुरानी रंजिश के चलते पहले भी दोनों पक्षों में झगड़े हो चुके हैं, जिनके मुकदमें थानों में दर्ज है। पूरी खबर पढ़ें 8. हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर ने खुद का सिर फोड़ा अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने बैरक में एक बार फिर अपना सिर फोड़ लिया। जेल प्रशासन ने हथियारबंद जवानों की सुरक्षा के बीच JLN हॉस्पिटल में उसका इलाज कराया। गैंगस्टर ने जेल प्रशासन और लॉरेंस गैंग पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. कमरे में रखे कूलर में घुसा पांच फीट लंबा कोबरा उदयपुर जिले के बलीचा गांव में एक घर के कमरे में रखे कूलर में करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप घुस गया। परिवार का एक सदस्य कूलर में पानी भर रहा था, तब अंदर से आवाज आई। उसने कूलर की जाली से देखा तो अंदर सांप नजर आया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा होगी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 22 और 23 अगस्त को 2-2 पारियों में होगी। 3 हजार 951 पदों के लिए हो रही भर्ती परीक्षा में 1 लाख 22 हजार 850 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/rajsthan-dinbhr-10-bd-ee-khbren-jel-men-gaingstr-ne-khud-ka