Rajsamand: पानी-बिजली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश - Amar Ujala

Rajsamand: पानी-बिजली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश - Amar Ujala

AI Sync — खेल

उपमुख्यमंत्री एवं राजसमंद प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पानी और...

उपमुख्यमंत्री एवं राजसमंद प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पानी और बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बैठक में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, विधायक दीप्ति माहेश्वरी, विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, समर कंटीजेंसी प्लान, जल संरक्षण अभियान वंदे गंगा, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और ग्रामीण विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। डॉ. बैरवा ने अधिकारियों को विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और नियमित मॉनिटरिंग बनाए रखने के निर्देश दिए। Trending Videos ये भी पढ़ें: बांसवाड़ा में खौफनाक वारदात: जमीन के लिए सरिए से पत्नी का सिर फोड़ा, तड़प-तड़प कर हुई मौत उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का महत्वाकांक्षी अभियान वंदे गंगा जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है। इसके तहत तालाबों, बावड़ियों और पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई, जल संरक्षण संरचनाओं के जीर्णोद्धार, पेयजल टंकियों की सफाई तथा खराब हैंडपंपों की मरम्मत जैसे कार्य मिशन मोड में किए जाएंगे। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बाघेरी परियोजना से पेयजल सप्लाई, बिजली व्यवस्था, चिकित्सा सेवाओं और फार्म पॉण्ड से जुड़े मुद्दे उठाए। इस पर उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डॉ. बैरवा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ काम करने और विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने को कहा। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/rajsamand-panee-bijlee-men-laprvahee-brdasht-nheen-diptee