Rajasthan News: सीएम ने छोटा किया काफिला, मुख्य सचिव समेत सभी अधिकारियों को वाहन कम करने के निर्देश
AI Sync — — खेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 13 May 2026 08:19 AM IST सार राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 13 May 2026 08:19 AM IST सार राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचने और ईंधन बचत के लिए छोटे काफिलों का उपयोग करने को कहा गया है। बुधवार को बाइस गोदाम से गुजरता सीएम का काफिला - फोटो : amar ujala विस्तार राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सरकारी खर्च और ईंधन की बचत को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचने को कहा गया है। Trending Videos मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी काफिलों में मितव्ययता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि सरकारी कार्यक्रमों और दौरों के दौरान काफिलों में कम से कम वाहनों का इस्तेमाल किया जाए। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बचत पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अनावश्यक वाहन प्रयोग नहीं करने की अपील की है। मुख्यमंत्री का मानना है कि सीमित संसाधनों के बेहतर उपयोग और फिजूलखर्ची रोकने के लिए यह कदम जरूरी है। यह भी पढें- Rajsamand News: भीषण गर्मी में जंगल छोड़ आबादी क्षेत्र की ओर पहुंचे तीन पैंथर, इलाके में फैली दहशत मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रशासनिक स्तर पर भी ईंधन बचत और सादगी को प्राथमिकता दी जाए, ताकि सरकारी कार्यप्रणाली में मितव्ययता का संदेश जाए। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi. Source: Amar Ujala Raj
https://jgnews.live/article/rajasthan-news-seeem-ne-chhota-kiya-kaphila-mukhy-schiv