Rajasthan Heatwave: राजस्थान में फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव शुरू; पारा 45 डिग्री के करीब
AI Sync — — शिक्षा
Rajasthan Heatwave: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ने के साथ ही एक बार फिर गर्मी तेज होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों...
Rajasthan Heatwave: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ने के साथ ही एक बार फिर गर्मी तेज होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का असर तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर के आसपास के क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विज्ञापन विज्ञापन पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में लू का असर देखने को मिला। सबसे अधिक तापमान फलोदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर में पारा 44.6 डिग्री और जैसलमेर में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है तथा कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। पश्चिमी जिलों के अलावा कोटा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर और जोधपुर में भी तेज गर्मी का असर बना रहा। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री, जोधपुर में 42.9, कोटा और बीकानेर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढें- Kota News: अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बढ़ी चिंता, एक और प्रसूता में किडनी इन्फेक्शन, नवजात की भी मौत हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम ने हल्का बदलाव भी दिखाया। टोंक, अजमेर, नागौर, बूंदी और सवाई माधोपुर के कुछ इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद बादल छाए, धूलभरी हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में अगले एक-दो दिन कहीं-कहीं हल्की आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, लेकिन अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान में लू और तेज गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ेगा। राजधानी जयपुर में शुक्रवार को तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन में तेज धूप का असर बना रहा, लेकिन हल्की हवाओं से लोगों को कुछ राहत मिली। Source: Amar Ujala Raj
https://jgnews.live/article/rajasthan-heatwave-rajsthan-men-phir-bdh-egee-bheeshn-grmee