राजाखेड़ा में एक घंटे झमाझम बारिश, निचले इलाकों में जलभराव: आवागमन बाधित, उतंगन और चंबल नदियों का जलस्तर बढ़ा - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
राजाखेड़ा में बुधवार दोपहर करीब एक बजे मानसून की तेज बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक हुई इस झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। . कई इलाकों में...
राजाखेड़ा में बुधवार दोपहर करीब एक बजे मानसून की तेज बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक हुई इस झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। . कई इलाकों में जलभराव बारिश के कारण राजाखेड़ा कस्बे के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। रामखिलाड़ी चौराहा, पीरकी रोड, छेंकुरिया बस्ती, रोहाई गली, महदवार गली, हाट मैदान रोड और नगर पालिका रोड जैसे क्षेत्रों में पानी भर गया। मुख्य रास्तों पर बारिश का पानी भरने से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित आम लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें आईं। उतंगन नदी में पानी की आवक शुरू इस बारिश से क्षेत्र की जीवनदायिनी मानी जाने वाली उतंगन (पार्वती) नदी में भी पानी की आवक शुरू हो गई है, जो पहले सूखी पड़ी थी। उतंगन नदी में पानी आने से क्षेत्र के किसानों को राहत मिली है। साथ ही, चंबल नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। इन दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/rajakhed-a-men-ek-ghnte-jhmajhm-barish-nichle-ilakon-men