राज भारती शिक्षण संस्थान का विधायक गोदारा ने किया लोकार्पण
मनोज पारीक — — राजस्थान
तहसील के ग्राम दाऊदसर में राजभारती शिक्षण संस्थान का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। संतों के पावन सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।..
तहसील के ग्राम दाऊदसर में राजभारती शिक्षण संस्थान के लोकार्पण समारोह शनिवार को संत श्री दयनाथ महाराज, श्री शंभूनाथ महाराज एवं बालकनाथ महाराज के संत सानिध्य व क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा के मुख्या आतिथ्य में आहूत समारोह मे हर्षोल्लास से हुआ। इस अवसर विधायक गोदारा ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है, शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास का सबसे सशक्त साधन है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, ओमप्रकाश पारीक, अणताराम राहड़, मनोज काशणिया, प्रदीप ज्याणी, सियाचंद कानसुजिया, श्रवण कुमार सारण, तेजपाल ढाका, चरण सिंह कोका, नेमीचंद धतरवाल बतौर अतिथि मंचस्थ थे।समारोह में भामाशाह सोहन राम गोदारा व विद्यालय परिवार के बक्साराम गोदारा, राकेश कुमार ज्याणी एवं कृष्ण कुमार गोदारा ने समारोह को संत सानिध्य दे रहे संतो एवं विधायक गोदारा तथा मंचस्थ अतिथियों माल्यार्पण कर व साफा, पहनाकर तथा स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन सम्मान किया। आहूत कार्यक्रम में पीथाराम ज्याणी, खेताराम कुलडिया, केशरा राम जाखड़, महावीर बेनीवाल, सहीराम नैन, भागीरथ चौधरी, प्रधान जाखड़, भागीरथ सारण सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, अभिभावक, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
https://jgnews.live/article/raj-bhartee-shikshn-snsthan-ka-vidhayk-godara-ne-kiya