राहुल बोले- 19 को इंदौर में मिलूंगा, समस्याएं-चुनौतियां बताओ:‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1.50 लाख रजिस्ट्रेशन; अनुमति अब तक नहीं मिली
AI Sync — — अपराध
Hindi News Local Mp Indore Indore Congress Rahul Gandhi Event Row | Chhatron Ki Goonj Permission इंदौर 5 घंटे पहले कॉपी लिंक मध्यप्रदेश के इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल...
Hindi News Local Mp Indore Indore Congress Rahul Gandhi Event Row | Chhatron Ki Goonj Permission इंदौर 5 घंटे पहले कॉपी लिंक मध्यप्रदेश के इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए अब तक 1.50 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को छात्रों और युवाओं के नाम संदेश जारी कर उनसे अपनी समस्याएं, चुनौतियां और सुझाव साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे अलग-अलग शहरों में छात्रों से मिलकर उनकी चुनौतियां समझ रहे हैं। इसी मुहिम के तहत 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों के बीच रहेंगे। राहुल ने छात्रों से ऑनलाइन लिंक के जरिए अपनी बात बताने और वीडियो बनाकर समस्याएं साझा करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं और सुझावों के जरिए मिलकर उम्मीद वापस लाने की कोशिश की जाएगी। यह लिखा राहुल ने अपनी पोस्ट में… कार्यक्रम की अनुमति अब तक अटकी कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच अनुमति का मुद्दा बना हुआ है। कांग्रेस पिछले 11 दिन से अनुमति के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए कलेक्टर, नगर निगम, पुलिस और इंदौर विकास प्राधिकरण के स्तर पर आवेदन और प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस का कहना है कि अनुमति मिले या नहीं, कार्यक्रम होकर रहेगा। वहीं प्रशासन का कहना है कि अनुमति निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था के आधार पर दी जाएगी। आयोजन स्थल भी तय नहीं हो सका कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम के साथ रीजनल पार्क के सामने की जमीन का विकल्प रखा है। नेहरू स्टेडियम के लिए नगर निगम की ओर से अनुमति पहले ही खारिज की जा चुकी है। कांग्रेस ने स्टेडियम में पहले हुए बड़े आयोजनों का हवाला देते हुए सवाल उठाया है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति में दिक्कत क्यों आ रही है। कलेक्टर बोले- वैधानिक प्रक्रिया के तहत होगी कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम की अनुमति के लिए वैधानिक प्रक्रिया निर्धारित है। उनके मुताबिक अनुमति के लिए पुलिस विभाग के पास आवेदन लगाया जाता है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस उसका नियमानुसार परीक्षण करेगी और प्रक्रिया के अनुसार ही अनुमति जारी की जाएगी। अनुमति का मुद्दा बना राजनीतिक बहस 19 सितंबर की तारीख नजदीक आने के साथ अनुमति का मामला कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। कांग्रेस इसे बड़े युवा कार्यक्रम की अनुमति से जोड़कर देख रही है, जबकि भाजपा की ओर से भी कार्यक्रम को लेकर बयानबाजी तेज है। अब आयोजन स्थल और पुलिस की अनुमति पर अंतिम निर्णय का इंतजार है। ये खबर भी पढ़ें… राजगढ़ में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी पर बैठक राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को राजगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। बैठक में अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने और युवाओं तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाने पर चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़ें . खबरें और भी हैं... पति के सामने प्रेमी ने की पत्नी की हत्या: गर्दन पर दो बार बका मारा, फिर जहर पीया; बोला-हम साथ में मरना चाहते थे 0:58 कॉपी लिंक शेयर ग्वालियर में युवक ने खुद को मारी गोली: दोस्तों संग लूडो खेलकर घर लौटा था; खून से लथपथ मिला शव 1:13 कॉपी लिंक शेयर इंदौर में कारोबारी संग होटल में रुकी ब्यूटिशियन की मौत: महिला को अस्पताल ले गया बिजनेसमैन; फिर लाश छोड़कर भागा, मुंह से निकल रहा था झाग 1:05 कॉपी लिंक शेयर प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की अलग-अलग होगी पात्रता परीक्षा: माध्यमिक शिक्षा मंडल का टीईटी के लिए परीक्षा एजेंसी बनना तय, अंतिम निर्णय बाकी 0:37 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/rahul-bole-19-ko-indaur-men-miloonga-smsyaen-chunautiyan