पुष्कर से पवित्र जल लेकर बीजाथल पहुंचे कांवड़िए: ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, ‘हर-हर महादेव’ से ... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — ग्रामीण
सावन के तीसरे सोमवार को बीजाथल गांव में पुष्कर धाम से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा पहुंची। गांव के दर्जनों युवाओं ने यह यात्रा पूरी की। कांवड़ियों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और...
सावन के तीसरे सोमवार को बीजाथल गांव में पुष्कर धाम से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा पहुंची। गांव के दर्जनों युवाओं ने यह यात्रा पूरी की। कांवड़ियों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और शिव भक्तों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरे गांव में 'हर-हर महादेव' क . राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव अविनाश बोरानिया ने कांवड़ लेकर पहुंचे सभी शिव भक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ियों को चाय-नाश्ता कराया और माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। कांवड़ यात्रा में शामिल युवाओं द्वारा गांव स्थित भगवान शिव मंदिर में पहुंचकर पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की जाएगी। सावन के सोमवार को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। पुष्कर से कांवड़ लेकर आने वाले युवाओं में पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, भीम पुरी, मुकेश सिंह, महेंद्र सिंह, मुकेश गुज्जर, रूप सिंह, धनराज भाटी, रंगलाल गुज्जर, प्रकाश कुमार, राजू कुमार, महेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, बबलू बोरानिया वकील, भागचंद चौरटिया, राजू चौरटिया और भवानी सिंह सहित अन्य युवा शामिल रहे। कांवड़ियों के गांव पहुंचने पर हुए स्वागत कार्यक्रम से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। युवाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रा में भाग लिया। सावन के तीसरे सोमवार पर आयोजित इस आयोजन से बीजाथल गांव में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/pushkr-se-pvitr-jl-lekr-beejathl-phunche-kanvd-ie-grameenon