प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ अग्र महोत्सव का हुआ समापन
मनोज पारीक — — राजस्थान
श्रीअग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में चल रहे 15 दिवसीय अग्र महोत्सव का समापन प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ हुआ।...
श्रीअग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में चल रहे 15 दिवसीय अग्र महोत्सव का समापन प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ हुआ। श्रीअग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम पांडूसरिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महाराज निश्चलनाथ, प्रदीप भरतिया, राजकुमार मुरारका, रामचंद्र कसेरा, रामोतार बूबना, विश्वनाथ चौधरी, समिति के महामंत्री श्याम खेमका मंचस्थ अतिथि थे। इस मौके पर महाराज ने विवाह से पूर्व प्री वेडिंग शूट के चलन पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि विवाह कोई सामाजिक प्रदर्शन या फोटो सेशन नहीं, बल्कि दो परिवारों व संस्कृतियों का पवित्र गठबंधन है। उन्होंने कहा कि आजकल युवा पीढ़ी पश्चिमी संस्कृति व दिखाने की अंधी दौड़ में पारंपरिक मूल्यों को भूलते जा रहे हैं। प्री वेडिंग शूट जैसी औपचारिकताएं न केवल परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालती है, बल्कि कई बार सामाजिक मर्यादाओं के बंधन भी तोड़ देती है। समिति के अध्यक्ष पांडूसरिया, महामंत्री खेमका एवं अरुण रामगढ़िया ने कहा कि समाज को चाहिए कि वे एकजूट रहे तथा शिक्षा व राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़े, तभी समाज उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। जयंती कार्यक्रम प्रभारी दीपक मुरारका, गिरधारीलाल सिंघानिया, हिमांशु जालान, यश खेतान ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, राजनीति एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज की 70 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अग्र महोत्सव के अंतर्गत हुई क्रिकेट प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियों में विजेता रहे प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
https://jgnews.live/article/prtibha-smman-smaroh-ke-sath-agr-mhotsv-ka-huaa-smapn