प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को आत्मसात कर भाजपाइयों ने निकाली साइकिल रैली, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को आत्मसात कर भाजपाइयों ने निकाली साइकिल रैली, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

मनोज पारीक — राजस्थान

भाजपाईयो ने प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशों को क्षणिक रूप से किया आत्मसात (भीषण गर्मी में पक्षीयो के लिए लगाये परिंडे) (जल संरक्षण और ईंधन बचत का दिया साइकिल चलाकर दिया संदेश

भाजपा रतनगढ़ शहर मंडल के तत्वाधान मे पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के सानिध्य मे कस्बे के वार्ड संख्या 17 स्थित गोगामेड़ी के आगे भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल की बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से धन्वंतरी नगर क्षेत्र में साइकिल रैली का आयोजन कर मोदी जी द्वारा ईंधन बचाने के आह्वान को क्षणिक रूप से आत्मसात करते हुये आमजन को ईंधन बचाने की नसीहत दी। साइकिल  रैली शुभारंभ से पूर्व वार्डवासियों ने पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि का पुष्पहार एवं भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर महर्षि ने कार्यकर्ताओं से आमजन को ईंधन की बचत, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। महर्षि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और ऊर्जा बचत को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि इससे ईंधन की बचत और प्रदूषण में कमी भी आती है। वही भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सैनी ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। साथ ही साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया गया है। भाजपा समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। भाजपा जिला प्रवक्ता ओम महर्षि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प में पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग महत्वपूर्ण विषय हैं। परिंडे लगाने और साइकिल रैली जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा आमजन को प्रकृति और राष्ट्रहित के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं। इस अवसर पर भाजपा के रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, शहर मण्डल उपाध्यक्ष निरंजन देव रूँथला, महामंत्री डॉ. अरुण पंचलगिया, दीपक मुरारका,भीवराज प्रजापत,राजकुमार महर्षि, सुरेन्द्र सिंह,शम्भूदयाल लाटा,रमेश जेदिया, रामस्वरूप भार्गव,झूमर भार्गव,सुनील शर्मा,पृथ्वी सिंह,महेन्द्र उपाध्याय, भंवरलाल टेलर,प्रदीप सैनी,करणी सिंह राजियासर,राकेश गौड़,शिवम् सैनी,रामचन्द्र घारू,सीताराम भाटी, अमीचंद जावा,समुन्द्र सिंह,सरदार सिंह, सत्यनारायण टेलर,रेवंत सिंह,जयकिशन धामा, राजेन्द्र भारद्वाज,हरिप्रसाद भाटी,प्रमोद भाटी,बाबूलाल भाटी,मनोज नाथोलिया, प्रभुदयाल राजपुरोहित, अनिल जावा,विक्रम सिंह,नरपत सिंह,चन्द्र प्रकाश स्वामी,सादुल सिंह, गौरीशंकर प्रजापत,राजेन्द्र पंवार,जयसिंह राठौड़,रजत शर्मा,अमिता मुदगल, रामनिवास शर्मा,सुदामा सिन्धी,रमेश तिवारी, फतेह्पाल नायक,गोविन्द खटोड,दीपक शर्मा,हनुमत सिंह,दीपक निर्वाण, जयपाल नाई,विक्रम संघ ठठावता,सचिन अपूर्वा, राहुल अपूर्वा,भरत शर्मा, बिहारीलाल भार्गव, मंगतुराम भार्गव,प्रकाश भार्गव,राजकुमार सैन, विनोद राजपुरोहित, महेश जोशी सहित सैकड़ो भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।

https://jgnews.live/article/prdhanmntree-modee-ke-aahvan-ko-aatmsat-kr-bhajpaiyon-ne