प्रबोधन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों का किया सम्मान

प्रबोधन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों का किया सम्मान

मनोज पारीक — राजस्थान

रतनगढ़ - प्रबोधन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त परीक्षार्थियों का किया सम्मान अतिथियों ने।

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी ( अणुविभा ) द्वारा विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के संबंध में जारी निर्देशों को लेकर अणुव्रत समिति द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन में जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों अनिता बैद , शायर हीरावत ,ममता बैद, सुनीता बोथरा , सुभाष चंद्र बैद , नेहा भूतोड़ीया और लीला बैद का दुपट्टा पहनाकर, प्रशस्ति पत्र भेंटकर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोज्य विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि अणुविभा के आह्वान इससे जुड़े बंधु 5 जून को दोपहर 2 से 4 बजे तक अपने घरो व कार्यलय स्थल की ए.सी बंद रखेगे। उन्होंने सभी को इस आह्वान का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने का निवेदन किया। आहूत समारोह मे शिरकत कर रहे बीदासर से पधारे ए.सी.सी जोन कॉर्डिनेटर और पर्यावरण प्रभारी नवल किशोर मीणा ने अणुविभा के विविध प्रकल्पों की जानकारी दी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास ने वायुमंडल की संक्षिप्त जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता समझाई। रामपुरिया जैन कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर अनिल लाटा व आदर्श विद्या मंदिर के व्यवस्थापक रामावतार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रबोधन प्रतियोगिता के सम्मानित प्रतियोगियों में से सुनीता बोथरा ने भी अपने भाव अभिव्यक्त किए। इस अवसर पर आगामी प्रबोधन प्रतियोगिता की आधार पुस्तिकाओं के सैट भी वितरित किए गए । कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता के संयोजक परमेश्वर लाल गौड़ ने किया। कार्यक्रम में स्काउट संघ के सचिव राकेश कुमार नायक ,पूनमचंद दूगड़ , भानुप्रकाश शर्मा , वेदप्रकाश चौधरी , दौलत राम दायमा , भैराराम प्रजापत , बजरंग लाल बोथरा , सोनू हिंगड , सुमन कुण्डलिया , मंजू बैद, लीलाधर शर्मा आदि उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/prbodhn-prtiyogita-men-utkrisht-uplbdhi-prapt-krne-vale