प्राचीन मिश्रा मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का हुआ भूमि पूजन

प्राचीन मिश्रा मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का हुआ भूमि पूजन

मनोज पारीक — राजस्थान

स्थानीय श्वेत घटिका स्तूप के पास प्राचीन मिश्रा मंदिर के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य का भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ। संत श्री निवृत्ति नाथ कृष्णा जी महाराज के सान्निध्य में हुए इस पुनीत कार्य में पूर्व विधायक महर्षि और वरिष्ठ नेता इंदौरिया मौजूद रहे।

स्थानीय स्वेत घटिका स्तूप के पास श्री गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति के प्रथम कार्यलय परिसर मे वामदेव मिश्र परिवार के संयुक्त सौजन्य से मिश्रा मंदिर के पुनर्निर्माण व जीर्णोद्धार का भूमि पूजन समारोह मंदिर परिसर आ गनेड़ी धाम प्रवणाश्रम के महंत संत श्री निवृत्ति नाथ कृष्णा जी महाराज के संत सानिध्य मे हर्षोल्लास से हुआ। रतनगढ़ तहसील के गौड़ समाज मे अग्रणी पंक्ति मे स्थान रखने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित जयदेव प्रसाद इंदौरिया के ज्येष्ठ पुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता  रमेशचंद्र इंदौरिया की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के मुख्य अतिथ्य के रूप एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अधिवक्ता कमलकांत शर्मा, शिक्षाविद् अंबिका प्रसाद हारित, राजकुमार मिश्र गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ताम्रायत के बतौर मंचस्थ आतिथ्य मे भूमि पूजन किया गया। आहूत  कार्यक्रम के संरक्षक गोगासर के समाजसेवी सागर मल आत्रेय थे। पण्डित सुधाकर शास्त्री द्वारा विधिवत रूप से मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम मुख्य यजमान उम्मेद मिश्रा सपत्नीक के सँग सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर  संत निवृति नाथ कृष्णा महाराज ने समाज की वर्तमान परिस्थितियों में मंदिर की आवश्यकता एवं संचालन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला l  मुख्य अतिथि महर्षि ने समाज को इस पुनीत कार्य हेतु साधुवाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की कार्यक्रम अध्यक्ष इंदौरिया ने समिति कार्यकारिणी के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं अन्य मंचासीन अतिथियों ने भी इस शुभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। अतिथियों का शाब्दिक स्वागत उम्मेद मिश्रा ने करते हुये मंदिर की प्राचीन जानकारी के साथ भावी कार्य योजनाओं का विस्तार से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समाज  अध्यक्ष ताम्रायत ने मंदिर की कार्य योजनाओं एवं सहयोग प्रदान करने वाले सभी सदस्यों के परिचय से अवगत करवाया। समिति मंत्री सुरेन्द्र हारित ने एक वर्ष में कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिवेदन रखा। आहूत आयोजन मे   पधारे अतिथियों का युवक संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा,महिला मंडल अध्यक्ष यशोदा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर घनश्याम चंद्र मिश्र, कैलाश चंद्र आत्रेय देवीदत्त हारित,श्रीचंद आत्रेय, वैद्य लक्ष्मी नारायण बिंयाला ,गौतम महर्षि, लीलाधर झारिया,सुधीर शर्मा, अंजनी कुमार बुटोलिया, हरि प्रसाद सिंवाल सुपारी वाले,भानु प्रकाश इंदौरिया, अरुण प्रकाश बाकोलिया, राहुल चौमाल, मोहन लाल महर्षि, दिलीप चौमाल, सुभाष महर्षि , विष्णु दत्त धर्ड़, पवन पचलंगिया ,अनिल आत्रेय, गोपाल ब्राह्मलिया , वैद्य लीलाधर लाटा, श्याम सुन्दर लाटा, रघुवीर सांखोलिया टिडियासर, ओम प्रकाश सांखोलिया, वासुदेव चाकलान, परमेश्वर लाल आत्रेय, अनिल लाटा, विजय कुमार,हेमंत इंदौरिया, राजेश कौशिक, मनोहर लाल चौमाल, मनोज चौमाल, निर्मल हारित, सुभाष शर्मा सहित समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे  कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश बोगड़ ने किया।

https://jgnews.live/article/pracheen-mishra-mndir-jeernoddhar-kary-ka-huaa-bhoomi-poojn