पूर्व विधायक महर्षि ने की जनसुनवाई - अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मनोज पारीक — — राजस्थान
रतनगढ़ - पूर्व विधायक महर्षि क्षेत्र की समस्याओ के लिए करते आमजन से जनसुनवाई।
रतनगढ़ (मनोज पारीक) पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने बुधवार को अपने आवास परिसर स्थित तहसील के मुख्य भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई करते हुये क्षेत्रवासियो की समस्याएं सुनीं। दौराने जनसुनवाई शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने पेयजल, विद्युत, सड़क, सफाई, राजस्व तथा अन्य जन सुविधाओं से जुड़ी अनेको समस्याओं से पूर्व विधायक को अवगत कराया। वही महर्षि ने प्रत्येक परिवादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की तथा समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान रतनगढ़ भाजपा इकाई के पदाधिकारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता एवं भारी संख्या मे परिवाद लेकर आये क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
https://jgnews.live/article/poorv-vidhayk-mhrshi-ne-kee-jnsunvaee-adhikariyo-ko-die