पूर्व विधायक महर्षि ने की जनसुनवाई - आमजन की समस्याओ के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मनोज पारीक — — राजस्थान
पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने तहसील भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई कर बिजली-पानी और सड़क से जुड़ी जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने रविवार को अपने आवास परिसर स्थित तहसील भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई की। महर्षि ने दौराने जनसुनवाई क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं शहर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से महर्षि को अवगत जिस पर महर्षि ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर कई मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए तथा शेष समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई में पेयजल आपूर्ति में अनियमितता, बिजली संबंधी शिकायतें, जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, जलभराव की समस्या, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व मामलों, भूमि सीमांकन, नामांतरण, चिकित्सा सुविधाओं, शिक्षा, कृषि विद्युत कनेक्शन, सार्वजनिक निर्माण कार्य तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने सहित अनेक समस्याएं सामने रखी गईं। इस अवसर पर महर्षि ने कहा की जनसुनवाई आमजन से सीधे संवाद का सबसे प्रभावी माध्यम है। जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना हमारी प्राथमिकता है। प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभाग तक पहुंचाना और उसका समाधान सुनिश्चित करवाना जनप्रतिनिधि का दायित्व है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। दौराने जनसुनवाई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
https://jgnews.live/article/poorv-vidhayk-mhrshi-ne-kee-jnsunvaee-aamjn-kee-smsyao-ke