पूर्व MLA अभिषेक मटोरिया का रामसरा माइनर निर्माण का निरीक्षण: गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर कार्य पूरा करने ... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
फेफाना में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत स्वीकृत रामसरा माइनर के निर्माण कार्य का पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने निरीक्षण किया। यह माइनर 7.61 करोड़ रुपये की लागत से 13.100 किलोमीटर...
फेफाना में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत स्वीकृत रामसरा माइनर के निर्माण कार्य का पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने निरीक्षण किया। यह माइनर 7.61 करोड़ रुपये की लागत से 13.100 किलोमीटर लंबा बन रहा है। . निरीक्षण के दौरान मटोरिया ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता मुकेश सुथार और कनिष्ठ अभियंता विनोद मील को गुणवत्ता बनाए रखने तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण और समय पर कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान उर्मिला बिजारणियां, यूनियन अध्यक्ष गुरमेल सिंह, पंचायत समिति सदस्य रमेश बेनीवाल, भूमि विकास बैंक चेयरमैन राजेंद्र सिहाग, इस्ताक भाटी, पृथ्वी जांदू, मोहनलाल, राधेश्याम, काशीराम जांदू, सुखदेव सिंह, सुरेन्द्र, अमरसिंह और हंसराज सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/poorv-mla-abhishek-mtoriya-ka-ramsra-mainr-nirman-ka