पंजाब में अगले महीने राहुल गांधी क्या करेंगे:वड़िंग-बघेल ने बस यात्रा का प्रपोजल दिया, चन्नी समेत सभी कांग्रेस नेताओं को एक साथ लाने की कोशिश
AI Sync — — खेल
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी आमने-सामने हैं। चन्नी ग्रुप राजा वड़िंग को हटाने की मांग पर अड़ा है, जबकि 20...
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी आमने-सामने हैं। चन्नी ग्रुप राजा वड़िंग को हटाने की मांग पर अड़ा है, जबकि 20 अगस्त को हाईकमान के साथ बैठक करने के बाद पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ . बघेल के इस बयान से चन्नी खेमे को तगड़ा झटका लगा है। वहीं, राजा वड़िंग व भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को पंजाब में आकर बस यात्रा करने का न्योता दिया है। पार्टी की कोशिश है कि इस बस यात्रा में पंजाब के सभी कांग्रेस नेताओं को एक साथ लाकर यह दिखाया जाए कि पार्टी में गुटबाजी खत्म हो गई है और सभी नेता साथ हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इस पर राहुल गांधी की सहमति का इंतजार है। इसके बाद ही बस यात्रा का रूटमैप तैयार होगा। जानकारी के मुताबिक, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी से 4 से 5 दिन का टाइम मांग रही है। जबकि, राहुल गांधी की टीम इतने लंबे दौरे को लेकर सहमत नहीं है। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में उन्होंने राहुल गांधी की बस यात्रा का प्रपोजल रखा जो कि गोल्डन टेंपल अमृतसर से शुरू किया जाना है। जैसे ही राहुल से मंजूरी मिल जाएगी, वैसे ही बस यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने बस यात्रा के प्रपोजल की जानकारी दी। - फाइल फोटो पंजाब में राहुल गांधी के कार्यक्रमों का प्रस्ताव बस यात्रा का प्लान: पंजाब कांग्रेस ने पूरे पंजाब में राहुल गांधी की बस यात्रा निकालने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत बस यात्रा की शुरुआत गोल्डन टेंपल से शुरू की जानी है और उसके बाद राहुल गांधी बस में माझा, मालवा व दोआबा में निकलेंगे। यात्रा 4 चरणों में होगी, एक चरण में 25 से 30 विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा। राहुल गांधी ने एक दिन का समय दिया था : राहुल गांधी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पंजाब दौरे के लिए एक दिन का समय दिया था। उसमें भी राहुल गांधी को पहले गोल्डन टेंपल जाना था और उसके बाद दो से तीन शहरों में कार्यकर्ताओं के साथ छोटी-छोटी रैलियां करनी थीं। पंजाब कांग्रेस चाहती थी कि अगर रैलियां भी करनी हैं तो वे बड़े स्तर पर की जाएं। हालांकि, बाद में यह तय हुआ कि राहुल गांधी बस यात्रा करेंगे। चार से पांच दिन का रूट : पंजाब कांग्रेस ने राहुल गांधी की बस यात्रा के लिए चार से पांच दिन का रूट प्लान किया है। जिसमें से एक दिन माझा, एक दिन दोआबा और दो से तीन दिन मालवा के लिए रखे हैं। दो हिस्सों में हो सकता है पंजाब दौरा: कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, अगर राहुल गांधी एक साथ चार से पांच दिन का वक्त नहीं देते हैं, तो वो बस यात्रा के कार्यक्रम को दो हिस्सों में कर सकते हैं। उसमें से दो दिन पहले और दो दिन का कार्यक्रम बाद में हो सकता है। हालांकि, पंजाब कांग्रेस चाहती है कि राहुल गांधी एक बार बस में पूरे पंजाब में घूम जाएंगे तो कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार हो जाएगा। राहुल के दौरे से कांग्रेस एकजुट होने की उम्मीद चन्नी गुट राजा वड़िंग के साथ-साथ भूपेश बघेल को भी नकार चुका है। चन्नी गुट भूपेश बघेल की कार्यशैली पर भी सवाल उठा चुका है। ऐसे में कांग्रेस को एकजुट करने के लिए भूपेश बघेल को सिर्फ एक ही रास्ता दिखता है और वह है राहुल गांधी का पंजाब दौरा। बघेल को उम्मीद है कि जब राहुल गांधी पंजाब में होंगे तो सभी नेता एक मंच पर आ जाएंगे और राहुल गांधी उनकी गुटबाजी खत्म करा देंगे। पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर भूपेश बघेल ने कही ये अहम बातें… बदलाव नहीं विस्तार होगा : भूपेश बघेल का कहना है कि हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब कांग्रेस में अब बदलाव नहीं होगा। उनका कहना है कि नेतृत्व में बदलाव पर अब हाईकमान कोई बात नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस में अब विस्तार होगा। जो कमेटियां बनाई हैं उनका विस्तार होगा और उसमें नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी: भूपेश बघेल का कहना है कि कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनावी मोड पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है। ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन की कोई बात ही नहीं है। राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव: भूपेश बघेल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पंजाब का चुनाव राहुल गांधी के चेहरे पर लड़ा जाएगा। चुनाव के बाद पार्टी तय करेगी कि किसे कमान सौंपी जानी है। उन्होंने कहा कि सभी नेता एक जुट होकर चुनाव लड़ेंगे। Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/pnjab-men-agle-mheene-rahul-gandhee-kya-krenge-v-ing-bghel