पंजाब बंद के PHOTOS:हाईवे पर गाड़ियों की कतार; प्रदर्शनकारी बोला- एक दिन घर नहीं टिक सकते; व्यक्ति बोला- मैं डॉक्टर हूं, जाने दो


                 पंजाब बंद के PHOTOS:हाईवे पर गाड़ियों की कतार; प्रदर्शनकारी बोला- एक दिन घर नहीं टिक सकते; व्यक्ति बोला- मैं डॉक्टर हूं, जाने दो

AI Sync — अपराध

बंद के दौरान गाड़ी वालों को लेडी निहंग ने कहा कि चंडीगढ़ में कुछ दिन पहले उन्हें डंडे मारे गए। जालंधर में बुजुर्ग की प्रदर्शनकारियों के साथ हाथापाई हो गई। जेलों में बंद सिखों की...

बंद के दौरान गाड़ी वालों को लेडी निहंग ने कहा कि चंडीगढ़ में कुछ दिन पहले उन्हें डंडे मारे गए। जालंधर में बुजुर्ग की प्रदर्शनकारियों के साथ हाथापाई हो गई। जेलों में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुआई में आज पंजाब बंद किया गया। . बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सभी जिलों में मार्केट बंद रहीं। प्राइवेट स्कूल बंद रखे गए। मोहाली में हाईवे जाम किया गया। बसों की आवाजाही पर व्यापक असर पड़ा। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही नॉर्मल रही। PHOTOS में देखिए पंजाब बंद… प्रदर्शनकारी ने थप्पड़ मारा, हाथापाई हुई जालंध में एक व्यक्ति मरीज को देखने के लिए अस्पताल जा रहा था, जिसे प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया। उसने कहा कि उसकी पत्नी की डायलिसिस हो रही है, इसलिए वह जा रहा है, लेकिन दोनों में बहस हो गई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उसे थप्पड़ मारे और दोनों में हाथापाई हुई। निहंग ने दौड़कर रोका प्रदर्शन के दौरान लगाए जाम से निकलने की कोशिश करने वाले को निहंग ने दौड़कर रोका और वापस जाने को कहा। AAP के विधायक की बस रोकी फरीदकोट में बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने AAP विधायक डिंपी ढिल्लों की न्यू दीप कंपनी की बस को रोका। बाद में पुलिस ने बस को स्टैंड पर वापस भेज दिया। हाईवे जाम, गाड़ियों की लगी कतार चंडीगढ़-खरड़ फ्लाईओवर पर गांव देशूमाजरा के पास प्रदर्शनकारियों से पूरी आवाजाही ठप कर दी। जिससे रोपड़ और लुधियाना से चंडीगढ़ व मोहाली जाने वाली गाड़ियों की कतारें लग गईं। जबरन बाइक निकाली तो निहंगों ने रोका मोहाली में एक युवक ने प्रदर्शन के बीच से जबरन बाइक निकालकर चंडीगढ़ जाने की कोशिश की। इस पर निहंगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उन्होंने बाइक किनारे खड़ी कर उसे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे कपूरथला में बंदी सिखों की रिहाई के लिए प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। इस दौरान कोई टकराव न हो, इसके लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। महिला निहंग बोली- बंद करना कि नहीं मोहाली में एक पिज्जा शॉप खुली रही, इसका पता चलते ही प्रदर्शनकारी वहां पहुंच गए। इस दौरान महिला निहंग को गुस्सा आया तो पिज्जा शॉप बंद कर दी गई। प्रदर्शनकारी बोला- एक दिन घर नहीं रुक सकते खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम के दौरान लोगों ने आगे जाने की कोशिश की। इस पर प्रदर्शनकारी से उसकी बहस हो गई। प्रदर्शनकारी ने कहा कि आप एक दिन घर नहीं रुक सकते और बंदी सिख 30 साल से जेल में बंद हैं। गाड़ी वाले लड़ने लगे तो महिला प्रदर्शनकारी ने मोर्चा संभाला मोहाली में प्रदर्शनकारियों की गाड़ी वालों से बहस होने लगी तो एक बुजुर्ग महिला प्रदर्शनकारी ने मोर्चा संभाल लिया और गाड़ियों को रोकना शुरू कर दिया। डॉक्टर बोले- मैं नहीं गया तो मरीज कौन देखेगा खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम के दौरान फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टर की गाड़ी फंस गई। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद डॉक्टर ने अपना आईकार्ड दिखाया और कहा कि अगर हम ही अस्पताल नहीं जाएंगे तो मरीज कौन देखेगा। इसके बाद उनकी गाड़ी को जाम से निकलवाकर आगे भेजा गया। यात्री बोला- मैंने सुना, 2 बजे बाद बंद है, मैं फंस गया लुधियाना के खन्ना से जालंधर पहुंचे यात्री ने कहा कि मुझे पंजाब बंद का पता नहीं था। मैंने सुना था कि दोपहर 2 बजे के बाद बंद होगा इसलिए घर से निकल आया और यहां जालंधर में जाकर फंस गया, मुझे पठानकोट जाना है और किसी तरह अब रेलवे स्टेशन पर आकर लोकल ट्रेन की टिकट ली है। महिला की स्कूटी उठा बैरिकेड पार कराई खरड़ में एक बुजुर्ग महिला को कुराली जाना था। लेकिन हाईवे बंद होने की वजह से वह जा नहीं पा रही थी। इस वजह से इलाके के युवाओं ने बुजुर्ग महिला की एक्टिवा खुद ही बैरिकेड पार कर हाईवे के दूसरी तरफ पहुंचा दी जिससे महिला आगे जा पाई। जालंधर बस स्टैंड पर महिला रामा मंडी जाने के लिए आई, लेकिन बसें बंद थी। इसके बाद वह सामान कंधे पर रखकर पैदल ही जाने को मजबूर हुई। महिला ने कहा कि उसे पंजाब बंद का पता नहीं था। युवक बोला- मेरा पेपर, प्रदर्शनकारी बोले- झूठ बोल रहा मोहाली में जाम के दौरान एक युवक को रोका गया। उसने कहा कि मेरा एग्जाम होना है, मुझे जाने दो लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वह एक कंपनी का प्रतिनिधि है, उसका कोई पेपर नहीं है। उसे आगे नहीं जाने दिया गया। पुलिस अधिकारी बोलने से बचते दिखे लुधियाना के समराला चौक पर भास्कर रिपोर्टर ने पुलिस से सुरक्षा इंतजामों को लेकर बात करनी चाही तो वह माइक हटाकर कुछ भी बोलने से बचते दिखे। बंद का पता नहीं, बस स्टैंड पर यात्री फंसे जालंधर के बस स्टैंड पर करीब 100 यात्री फंस गए। उनका कहना था कि उन्हें ये पता नहीं था कि पंजाब बंद है और बसें नहीं चलेंगी। प्रदर्शन में बंदर लेकर पहुंचा निहंग मोहाली में प्रदर्शन के दौरान निहंग सुक्खा सिंह माणकपुर बंदर को लेकर पहुंचे। यात्री बोला- सुबह से फंसा, बस नहीं मिल रही पठानकोट में हिमाचल से दिल्ली जाने के लिए निकले यात्री राशिद ने बताया कि वह सुबह 7 बजे से बस स्टैंड पर मौजूद है लेकिन कोई भी बस नहीं मिली है। मुझे किसी जरूरी काम से दिल्ली के लिए निकलना था, इसलिए सुबह ही आ गया लेकिन अब बंद से परेशानी हो रही है। लेडी निहंग ने महिला कर्मचारी को रोका मोहाली के YPS चौक पर निहंगों ने जाम लगा दिया। इस दौरान मैक्स हॉस्पिटल की एक महिला कर्मचारी वहां फंस गई। इसके बाद उन्होंने निहंग को अपना आईकार्ड दिखाया, जिसके बाद वह आगे जा सकीं। जाम में फंसी एंबुलेंस मोहाली में प्रदर्शन के दौरान एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को निकलवाकर आगे भेजा। *************** ये खबर भी पढ़ें… सिखों की रिहाई के लिए पंजाब बंद:चंडीगढ़ में BJP ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज (21 अगस्त) सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद है। बसों के पहिए थम गए हैं। सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। हालांकि ट्रेनों पर अभी तक कोई असर देखने को नहीं मिला है। खरड़-चंडीगढ़ हाईवे को बंद कर दिया गया है। यहां ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की मोर्चा के सदस्यों से बहस हो गई। पटियाला में कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने खुली दुकानों को बंद करवाया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची (पढ़ें पूरी खबर) ********** VIDEO में देखें पंजाब बंद: हाईवे पर निहंगों ने घेरे गाड़ी वाले, जालंधर में दूल्हे की गाड़ी रोकी; निहंग सिर पर बंदर लेकर प्रदर्शन में पहुंचा जेलों में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुआई में पंजाब बंद किया गया। विभिन्न सिख संगठनों के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे जिससे बंद का व्यापक असर देखने को मिला। यहां क्लिक कर VIDEO में देखें पंजाब बंद …. Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/pnjab-bnd-ke-photos-haeeve-pr-ga-iyon-kee-ktar-prdrshnkaree