पंडितपुर रामलीला मे दशरथ कैकई संवाद व राम वनवास दृश्यो से आँखो मे बहे आंसू

पंडितपुर रामलीला मे दशरथ कैकई संवाद व राम वनवास दृश्यो से आँखो मे बहे आंसू

मनोज पारीक — — राजस्थान

स्थानीय पण्डितपुर स्थित पोद्दार बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित नवज्योति पण्डितपुर रामलीला कमेटी द्वारा दूसरे दिन की लीला में राम विवाह , मंथरा कैकई संवाद , दशरथ कैकई संवाद एवं राम वनवास के दृश्य...

स्थानीय पण्डितपुर स्थित पोद्दार बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित नवज्योति पण्डितपुर रामलीला कमेटी द्वारा दूसरे दिन की लीला में राम विवाह , मंथरा कैकई संवाद , दशरथ कैकई संवाद एवं राम वनवास के दृश्य दिखाए गए। पण्डित दीनदयाल झाड़ोलिया , पवन तिवाड़ी एवं गोपाल गौड़ के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंच पर राम विवाह एवं कन्यादान की रस्म को सम्पन्न किया गया , झाबरमल महर्षि एवं शोभा देवी महर्षि ने मुख्य अतिथि के रूप में कन्यादान कर अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानते हुए कमेटी द्वारा किए जा रहे मंचन की सराहना की। कमेटी संयोजक अरविन्द इंदौरिया ने बताया कि अतिथियों का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया तथा जानकारी दी की सोमवार की हुईं लीला में राम का अभिनय भारत रक्षक , लक्ष्मण राजेश रक्षक , सीता गौरव शर्मा , दशरथ रमाकांत रक्षक , मंत्री पूनमचंद सोनी , जनक भोजराज हारित , वशिष्ठ रमेश सारस्वत, कौशल्या योगेश रक्षक , कैकई अरुण मंगलहारा , सुमित्रा दिवेश सोनी , सखी वासु शर्मा , मंथरा रौनक रक्षक एवं श्रवण आरुष रक्षक ने किया , लीला के दौरान दशरथ कैकई संवाद ने जहाँ संवाद के दौरान खूब तालियां बटोरी वहीं सीता विदाई के दृश्य ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। लीला के दौरान लीला के साथ साथ समय समय हास्य कला एवं नृत्य कला भी प्रदर्शन किया गया। लीला का संचालन कमेटी संयोजक अरविन्द इंदौरिया ने किया।

https://jgnews.live/article/pnditpur-ramleela-me-dshrth-kaikee-snvad-v-ram-vnvas