पंडितपुर रामलीला के मंच पर लंका दहन व सीता रावण संवाद मे उमड़ी भीड़
मनोज पारीक — — राजस्थान
स्थानीय पण्डितपुर स्थित पोद्दार बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित नवज्योति पण्डितपुर रामलीला कमेटी द्वारा सातवें दिन की लीला में सम्पाती हनुमान भेंट , सीता रावण संवाद , अक्षय कुमार वध मेघनाथ द्वारा हनुमान को ब्रह्म फांस में बांधना, लंका दहन...
स्थानीय पण्डितपुर स्थित पोद्दार बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित नवज्योति पण्डितपुर रामलीला कमेटी द्वारा सातवें दिन की लीला में सम्पाती हनुमान भेंट , सीता रावण संवाद , अक्षय कुमार वध मेघनाथ द्वारा हनुमान को ब्रह्म फांस में बांधना, लंका दहन , विभीषण का निष्कासन एवं सीता हनुमान वार्ता के दृश्य दिखाए गए , लीला के दौरान राम का अभिनय भारत रक्षक , लक्ष्मण राजेश रक्षक , सीता गौरव शर्मा ,हनुमान कैलाश पारीक , सुग्रीव भोजराज हारित , अंगद दक्ष पारीक , रावण मुकेश पारीक, मेघनाथ रामौतार रक्षक, अक्षय कुमार निखिल रक्षक, वन माली प्रदीप रक्षक, विभीषण नितेश महर्षि ,जामवंत महेश रक्षक, त्रिजटा योगेश रक्षक, राक्षसी बुला भाटी ,मंत्री रमेश सारस्वत, रौनक रक्षक, देवेश सोनी ने किया ! सातवें दिन की लीला में हनुमान द्वारा बाग़ उजाड़ने एवं लंका दहन का बहुत ही बेहतरीन दृश्य दिखाया गया हनुमान ने मंच पर से अपनी जलती हुई पूंछ को बढ़ाते हुई लगभग 150 फीट की दूरी पर बनी लंका को जलाते हुए तहस नहस कर दिया जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई जटायु दाह संस्कार एवं शबरी राम मिलाप के दृश्य ने जहाँ श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया वहीं बाली सुग्रीव युद्ध ने जनता की खूब तालियां बटोरी ! लीला के दौरान लीला के साथ साथ समय समय पर हास्य कला एवं नृत्य कला का भी प्रदर्शन किया गया! लीला का संचालन कमेटी संयोजक अरविन्द इंदौरिया ने किया।
https://jgnews.live/article/pnditpur-ramleela-ke-mnch-pr-lnka-dhn-v-seeta-ravn-snvad-me