पंडितपुर रामलीला का विधायक गोदारा ने फीता काटकर किया श्री गणेश
मनोज पारीक — — राजस्थान
स्थानीय पण्डितपुर स्थित पोद्दार बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीला का उद्घाटन पण्डित दीनदयाल झाड़ोलिया एवं....
स्थानीय पण्डितपुर स्थित पोद्दार बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीला का उद्घाटन पण्डित दीनदयाल झाड़ोलिया एवं पवन कुमार तिवाड़ी के मंत्रोच्चार के साथ विधायक पूसाराम गोदारा , निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि पवन सिंह राठौड़ , समाजसेवी मुकेश चौमाल, पूर्व पार्षद अरविन्द चाकलान , डॉ. महेंद्र कुमार घोड़ेला , गंगाधर थालौड़, भोमराज बियाला , पूर्णमल गोदारा, हनुमान बारवाल, राजुराम श्योराण, प्रदीप कुमार महर्षि ने सामूहिक रूप से फीता काटकर एवं गणेश पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक गोदारा एवं पवन सिंह राठौड़ ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए इस महगाई के दौर एवं दौड़ धूप के जीवन काल में धार्मिक आयोजन कर अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए कमेटी की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कमेटी अध्यक्ष संतोष महर्षि , संरक्षक पवन कुमार तिवाड़ी ,वासुदेव चाकलान , झाबरमल महर्षि , विनोद कुमार चौटिया, रामगोपाल पारीक , पुरुषोत्तम धरड़, सुखदेव सांखोलिया, राजकुमार नाथोलिया, गौरीशंकर हारित, किशन हारित,भरत शर्मा, रमेश महर्षि , राजकुमार पुरोहित , रामौतार रक्षक , दिनेश तिवाड़ी , मुकेश पारीक, सीताराम महर्षि, संजय धरड़ , सुनील वर्मा ,रामचंद्र शर्मा इत्यादि ने मंचस्थ अतिथियों का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। कमेटी संयोजक अरविन्द इंदौरिया ने बताया की आज की लीला में सीता स्वयंवर , लक्ष्मण परशुराम संवाद , ताड़का वध , अहिल्या उद्धार के रोचक दृश्य दिखाए गए।
https://jgnews.live/article/pnditpur-ramleela-ka-vidhayk-godara-ne-pheeta-katkr-kiya