पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के दिवंगत साथी को दी श्रद्धांजलि

पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के दिवंगत साथी को दी श्रद्धांजलि

मनोज पारीक — राजस्थान

जनगणना ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे का शिकार हुए कनिष्ठ सहायक हिम्मतसिंह शेखावत के निधन पर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने शोक सभा रख श्रद्धांजलि दी।

पंचायत समिति चूरू में पद स्थापित कनिष्ठ सहायक हिम्मतसिंह शेखावत की राष्ट्रीय जनगणना की ड्यूटी करने के दौरान दुर्घटना से हुई आकस्मिक मृत्यु से पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मियों में दुख की लहर दौड़ गई। स्थानीय  पंचायत समिति के मंत्रालयिक कर्मचारी संघ शाखा द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शाखा के संरक्षक मोहनसिंह राठौड़ ने बताया कि 28 मई को जनगणना का कार्य करते वक्त कनिष्ठ सहायक हिम्मतसिंह शेखावत को पीछे से आती हुई मोटरसाइकिल की टक्कर लगी जिससे गिरने पर सड़क के डिवाइडर से उनके सर में गंभीर चोट आ गई थी। उनका गत एक माह जयपुर में इलाज चल रहा था। एक माह तक मृत्यु से संघर्ष करने के बाद हिम्मतसिंह शेखावत का गत शनिवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। अपने एक साथी के आकस्मिक दिवंगत हो जाने से जिले के पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कार्मिक संघ के पदाधिकारियों ने शेखावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आहूत शोक सभा में शाखा अध्यक्ष प्रभुसिंह राठौड़, अनिल पारीक, हरिश स्वामी, नंदनसिंह, रहीशसिंह, गुलाम कादर, गजेंद्रसिंह, मनोज चारण, संजय, मुकेश मीणा, नानूराम जाट, लीलाधर, मनफूल सहित अन्य पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://jgnews.live/article/pnchayteeraj-mntralyik-krmcharee-sngh-ke-divngt-sathee-ko