पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस की बैठक मे उमडे ग्रामीण - चुनावी रणनीति पर मंथन
मनोज पारीक — — राजस्थान
पंचायत समिति क्षेत्र में आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर विधायक आवास परिसर स्थित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस ...
पंचायत समिति क्षेत्र में आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर विधायक आवास परिसर स्थित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर विधायक पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के इच्छुक उम्मीदवारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन भी लिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव ग्रामीण विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। गांवों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, किसानों की समस्याओं तथा मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने वाले जनप्रतिनिधियों का चयन लोकतंत्र को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। विधायक गोदारा ने कहा कि संगठन की भावना सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरना होगा। टिकट किसी एक व्यक्ति को मिल सकता है, लेकिन पार्टी की जीत सामूहिक प्रयासों से ही सुनिश्चित होती है। बैठक में विधानसभा प्रभारी सुनील महला ने कहा कि आगामी पंचायतीराज चुनाव कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर हैं। चुनावों में सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी। संगठन के सभी स्तरों पर आपसी समन्वय और एकजुटता ही प्रभावी चुनावी रणनीति की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर पार्टी हित में काम करें और कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं। इस दौरान पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, भानीराम मेघवाल, मालीराम सारस्वत, फकीर चंद दानोदिया, सुलतान सिंह भींचर, सज्जन बाटड़, सुरेंद्र हुड्डा, हेमंत सारस्वत एवं एडवोकेट महावीर सिंह राठौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान रतन लाल मेघवाल, अरविंद चाकलान, कल्याण सिंह शेखावत, राजेश रुलानिया, दलीप बिस्सू, पीथाराम जोईया, इंद्रचंद बाबल, गन्नी मोहम्मद, रणजीत खोथ, कमल पारीक गोगासर,विक्रम पाल, दिलीप सिहाग, लियाकत , राजकुमार सिहाग, भागीरथ खीचड़, भंवर जसेल, मुख्तयार खान, विक्रम थालौड़, विजय पाल भुवाल, रक्षपाल ढाका,धन्नाराम मेघवाल, तुलछाराम सिंवल, श्रवण जोइया, रामकरण मील, मांगीलाल खीचड़ आदि मौजूद रहे ।
https://jgnews.live/article/pnchayteeraj-chunavon-ko-lekr-kangres-kee-baithk-me-umde