पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने किया ग्रामीण शिविरों का बहिष्कार

पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने किया ग्रामीण शिविरों का बहिष्कार

मनोज पारीक — राजस्थान

ग्रामीण शिविरो के बहिष्कार का ज्ञापन देते संघ सदस्य

राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की रतनगढ़ शाखा की नव कार्यकारीणी का गठन सोमवार को संघ की आयोजित बैठक में निर्विरोध हुआ। गठित कार्यकारिणी मे अति. प्रशासनिक अधिकारी मोहनसिंह राठौड़ को संरक्षक तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल पारीक को संयोजक नियुक्त करते हुये प्रभुसिंह राठौड़ को अध्यक्ष, लीलाधर चंदेल को उपाध्यक्ष, रहीस सिंह महला को महामंत्री, श्रीमती संजू मूंड को महिला सचिव, राजूराम श्योराण को कोषाध्यक्ष, शिशपाल शर्मा को सचिव, बीरबलराम सांसी को जिल प्रतिनिधि एवं मनोज चारण को प्रवक्ता पद के दायित्व पर नियुक्त किया गया। वही निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सूडा द्वारा नवीन कार्यकारीणी के गठन पर हर्ष प्रकट करते हुए नव मनोनीत समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुये नव नियुक्त अध्यक्ष को कार्यभार सौंपा। नवगठित कार्यकारणी की आहूत प्रथम बैठक मे लिए निर्णय बाद ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के पूर्ण बहिष्कार का एक ज्ञापन विकास अधिकारी कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी दौलत स्वामी को सौंपा। बैठक मे निर्णय लिया गया की ग्रामीण सेवा शिविरो के बहिष्कार के माध्यम से आंदोलन को तेज किया करते हुये बताया की प्रदेश कार्यकारीणी के आह्वान पर 7 जून से पंचायतीराज मंत्रालयिक कार्मचारी आंदोलनरत है जिसके तहत जिला कलक्टर को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। आहूत बैठक में ताराचंद जाखड़, नानूराम जाट, भगवानाराम, हरीश स्वामी, ममता जोगी, सुनिता, नंदनसिंह, सोमवीर, दिलीप बुडानिया, संजय सरोवा, हरीश जांगिड़, निधी, सजन मीणा, पवन नायक, धनराज, शंकरलाल, मनफूल, जवाहरसिंह, सुनिता स्वामी, गजेन्द्रसिंह, पूजा बुनकर, श्रवण कुमार, जगदीशप्रसाद मेघवाल सहित अन्य मंत्रालयिक कार्मिक उपस्थित रहे।

https://jgnews.live/article/pnchaytee-raj-mntralyik-krmcharee-sngh-ne-kiya-grameen