पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक आहूत - विजय रणनीति पर हुआ मंथन
मनोज पारीक — — राजस्थान
आगामी पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी। इसी क्रम में रतनगढ़ पंचायत समिति चुनाव प्रभारी एडवोकेट सुमन शेखावत...
आगामी पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी। इसी क्रम में रतनगढ़ पंचायत समिति चुनाव प्रभारी एडवोकेट सुमन शेखावत, सुजानगढ़ पंचायत समिति चुनाव प्रभारी कैप्टेन घनश्याम सिंह एवं रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि की उपस्थिति मे भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत हुईं जिसमे चुनावी तैयारियों की समीक्षा की तथा आगामी पंचायत चुनावों में जीत हासिल करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुजानगढ़ पंचायत समिति के ब्लॉक में पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए। एडवोकेट सुमन शेखावत ने कहा कि आगामी पंचायत राज चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी को विजय दिलाने के लिए सभी को पूरी सक्रियता से जुटना चाहिए। कैप्टेन घनश्याम सिंह ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ चुनावी तैयारियों में जुटें और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद अब ग्रामीण पंचायत राज चुनाव में भी विजय का सिलसिला जारी रखना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरना होगा। बैठक के दौरान दोनों चुनाव प्रभारियों ने भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन परिचय प्राप्त किया। साथ ही सभी से आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए आगामी चुनाव में विजय का संकल्प लेकर जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा पदाधिकारियों ने आगामी पंचायत राज चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने तथा नगर निकाय चुनाव में मिली सफलता को ग्रामीण क्षेत्रों में भी दोहराने का संकल्प व्यक्त किय| बैठक का संचालन शहर मण्डल महामंत्री दीपक मुरारका ने किया | इस अवसर पर रतनगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा, राजलदेसर नगरपालिका अध्यक्ष गोपाल मारू, उपाध्यक्ष पवन बोथरा, छापर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम जांगिड, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष तालनिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष शिवभगवान कम्मा, रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल पारीक,जिला प्रवक्ता कौशल्या सैनी,ओम महर्षि, शहर मण्डल अध्यक्ष महेश सैनी, सुशील इन्दौरिया, विष्णु प्रजापत, छोटू सिंह राजपुरोहित, चितरंजन सिंह, करणी सिंह, गजानंद स्वामी, श्योपाल मेघवाल, भजनदास स्वामी, हरिप्रसाद दायमा, संपत नायक, प्रदीप नैण, राजेंद्र हर्षवाल, कुसुम शर्मा, यशोदा शर्मा, बाबूलाल प्रजापत,स्वरूप सिंह सेहला,प्रभु मंडा, मुकेश धानक सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
https://jgnews.live/article/pnchayt-raj-chunav-ko-lekr-bhajpa-kee-baithk-aahoot-vijy