फर्जी डेपुटेशन आदेश को लेकर टीचर के खिलाफ FIR: खुद को अजमेर से हनुमानगढ़ स्कूल में रिलीव करवाया; जांच में खु... - Dainik Bhaskar

फर्जी डेपुटेशन आदेश को लेकर टीचर के खिलाफ FIR: खुद को अजमेर से हनुमानगढ़ स्कूल में रिलीव करवाया; जांच में खु... - Dainik Bhaskar

AI Sync — अपराध

अजमेर में सरकारी महिला टीचर के खिलाफ फर्जी डेपुटेशन आदेश को लेकर गंज थाने में शिकायत दी गई है। टीचर ने खुद को अजमेर से हनुमानगढ़ के स्कूल में रिलिव भी करवा लिया लेकिन जांच में इसका...

अजमेर में सरकारी महिला टीचर के खिलाफ फर्जी डेपुटेशन आदेश को लेकर गंज थाने में शिकायत दी गई है। टीचर ने खुद को अजमेर से हनुमानगढ़ के स्कूल में रिलिव भी करवा लिया लेकिन जांच में इसका पता चल गया और तीन दिन पहले ही उसे निलम्बित कर दिया था। . अजयसर स्कूल के प्रिंसिपल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों टीचर को तीन दिन पहले निलम्बित किया जा चुका है। प्रिंसिपल विनय कुमार जैन ने रिपोर्ट में बताया कि महिला टीचर सुमन देवी राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल रेल की डांग मीठा बेरा अजमेर में कार्यरत है। 19 अगस्त को दोपहर 12.15 बजे सुमन देवी ने निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर का आदेश प्रस्तुत कर निवेदन किया था। आदेश में लिखा था कि चुनाव आचार संहिता लगने वाली है। इस आदेश के अनुसार कार्यमुक्त कर दिया जाए। आदेश में सुमन को शैक्षणिक कार्य व्यवस्थार्थ राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल ढाणी बेरवाल, भादरा हनुमानगढ़ में लगाया गया। कार्मिक को ऑफलाइन ही कार्यमुक्त करना था। इस पर विश्वास कर 19 अगस्त को ही स्कूल समय पश्चात ऑफलाइन कार्यमुक्त कर दिया गया। बाद में जांच की तो पाया कि ये आदेश फर्जी था, इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा अजमेर की ओर से सुमन को निलम्बित कर मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भिनाय जिला अजमेर किया। सुमन के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी करने पर मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इसी प्रकार फर्जी डेपुटेशन को लेकर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाहरपुरा (मायापुर) के लेवल-1 शिक्षक श्यामलाल ताड़ा को निलम्बित कर उनके खिलाफ भी मांगलियावास थाने में मामला दर्ज कराया गया है। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/phrjee-deputeshn-aadesh-ko-lekr-teechr-ke-khilaph-fir-khud