फडणवीस बोले-असल में एक दिन का सीएम बनना आसान नहीं:रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है, ये लोकतंत्र की ताकत
AI Sync — — अपराध
Hindi News National Devendra Fadnavis Statement On Indian Democracy & Politics | Maharashtra फडणवीस बोले-असल में एक दिन का सीएम बनना आसान नहीं: रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला...
Hindi News National Devendra Fadnavis Statement On Indian Democracy & Politics | Maharashtra फडणवीस बोले-असल में एक दिन का सीएम बनना आसान नहीं: रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है, ये लोकतंत्र की ताकत 8 घंटे पहले कॉपी लिंक फडणवीस रविवार को रेशिमबाग मैदान में ‘मंथन 4 युवा–नागपुर 2026’ के समापन समारोह में पहुंचे थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि फिल्मों में अनिल कपूर जैसे एक्टर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बन सकते हैं, लेकिन असल जिंदगी में मुख्यमंत्री बनना इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान और लोकतंत्र की ताकत ऐसी है कि जो व्यक्ति कभी पार्षद बनने की भी कल्पना नहीं करता था, वह मुख्यमंत्री बन सकता है। इसी तरह गुजरात के रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला एक बच्चा देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। अगर कोई व्यक्ति पूरी लगन से लक्ष्य तय कर ले, तो लोकतंत्र और संविधान उसे मुख्यमंत्री बनने का मौका दे सकते हैं और उसे कोई रोक नहीं सकता। फडणवीस के युवा प्रोग्राम में भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा भी शामिल हुए। सीएम ने उन्हें सम्मानित किया। फडणवीस बोले- उन्हें लगा हमेशा विपक्ष में ही रहेंगे फडणवीस ने अपने शुरुआती राजनीतिक दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वैचारिक प्रतिबद्धता के कारण राजनीति में कदम रखा था। उस समय उनकी पार्टी विपक्ष में थी। फडणवीस ने कहा कि उन्हें लगता था कि वे शायद हमेशा विपक्ष की राजनीति करेंगे, लेकिन जनता ने उन पर भरोसा किया। इसके बाद वह धीरे-धीरे एक-एक कदम आगे बढ़े और एक दिन उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की जिम्मेदारी मिली। 20 साल की उम्र में 18 दिन जेल में रहे मुख्यमंत्री ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि 20 साल की उम्र में वह प्रयागराज से अयोध्या की ओर गए थे। वहां प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ, गोलीबारी हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फडणवीस के मुताबिक, उन्होंने बदायूं सेंट्रल जेल में 18 दिन बिताए। जेल से लौटने के बाद वह फिर आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 1992 में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने के समय भी वह वहां मौजूद थे और उन्हें इस पर गर्व है। ‘टियर-3 शहर के बच्चे को स्टार्टअप के लिए पूरी मदद मिलेगी’ राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा देने से जुड़े सवाल पर फडणवीस ने कहा कि सरकार ने स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए नीति तैयार की है। इसके तहत फंड बनाए गए हैं और इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि टियर-3 शहर का कोई बच्चा अगर कोई आइडिया लेकर आता है और उसे व्यावसायिक उत्पाद में बदलना चाहता है तो सरकार उसे पूरी मदद और 100% समर्थन देगी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… स्मृति बोलीं- राहुल महिलाओं के समर्थक हैं तो साबित करें: 33% महिला आरक्षण लागू होने दें भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि अगर राहुल गांधी महिलाओं के समर्थक हैं तो उन्हें पहले महिला आरक्षण लागू करने का समर्थन करना चाहिए। वे 33% आरक्षण लागू कराने और पूरे वंदे मातरम के गायन का समर्थन करके अपनी बात साबित करें। पूरी खबर पढ़ें… . Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/phdnvees-bole-asl-men-ek-din-ka-seeem-bnna-aasan-nheen