पदयात्रियों की सेवार्थ चल चिकित्सा दल को किया रवाना

पदयात्रियों की सेवार्थ चल चिकित्सा दल को किया रवाना

मनोज पारीक — — राजस्थान

सालासर धाम में बालाजी के दर्शनार्थ पैदल जाने वाले भक्तों की बीच राह में चिकित्सा के लिए लोक सेवा संस्थान द्वारा चल चिकित्सा दल के वाहन को गत सायं रवाना किया गया । संस्थान अध्यक्ष चतुर्भुज गोस्वामी ने बताया कि विगत दो दशकों से संचालित ...

सालासर धाम में बालाजी के दर्शनार्थ पैदल जाने वाले भक्तों की बीच राह में चिकित्सा के लिए लोक सेवा संस्थान द्वारा चल चिकित्सा दल के वाहन को गत सायं रवाना किया गया । संस्थान अध्यक्ष चतुर्भुज गोस्वामी ने बताया कि विगत दो दशकों से संचालित इस सेवा दल को गोस्वामी आयुर्वेद भवन से बाबा के जयकारे लगाते हुए विदा किया गया । इस वाहन में नर्सिंग स्टाफ सहित पदयात्रियों के लिए आवश्यक दवाईयां व प्राथमिक उपचार की समस्त सुविधा उपलब्ध रहेंगी।  इस अवसर पर छत्तर सिंह हीरावत, मोतीलाल तातेड़, जुगराज हीरावत, अशोक गौड़, गौरीशंकर शर्मा, रूपचंद हीरावत, जयकृष्ण नाथोलिया आदि उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/pdyatriyon-kee-sevarth-chl-chikitsa-dl-ko-kiya-rvana