Pali: घर में सो रही 2 साल की बच्ची को जबड़े में दबोचकर ले भागा कुत्ता, मां की बहादुरी ने बचाई मासूम की जिंदगी

 Pali: घर में सो रही 2 साल की बच्ची को जबड़े में दबोचकर ले भागा कुत्ता, मां की बहादुरी ने बचाई मासूम की जिंदगी

AI Sync — अपराध

पाली जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिलेभर में आए दिन कुत्तों के हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन की ओर से आवारा...

पाली जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिलेभर में आए दिन कुत्तों के हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई प्रभावी अभियान नहीं चलाया जा रहा। स्थानीय लोगों ने कई बार छोटे बच्चों और आमजन पर हो रहे हमलों को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की, मगर अब तक स्थिति में कोई खास सुधार नजर नहीं आया है। शेरावाला गांव में दिल दहला देने वाली घटना इसी बीच बाली तहसील के नाना थाना क्षेत्र के शेरावाला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में सो रही 2 साल की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के सिर को जबड़े में दबोच लिया और उसे घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा। मां ने दिखाई बहादुरी, लकड़ी से किया हमला बेटी की चीख-पुकार सुनकर मां दौड़ती हुई मौके पर पहुंची और बहादुरी दिखाते हुए लकड़ी से कुत्ते पर लगातार कई वार किए। इसके बाद कुत्ता बच्ची को छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची का इलाज पाली के बांगड़ जिला अस्पताल में जारी है। बच्ची के सिर पर करीब एक दर्जन टांके आए हैं। रात में घर के चौक में सो रही थी बच्ची पीड़ित बच्ची की मां चकूबाई ने बताया कि रात करीब 10 बजे उनकी 2 साल की बेटी संगीता घर के चौक में पलंग पर सो रही थी। उसके दो भाई कुछ दूरी पर दूसरे पलंग पर सो रहे थे। वह घर के अंदर काम कर रही थीं, जबकि उनके पति सवाराम गरासिया काम से बाहर गए हुए थे। खुला गेट बना हादसे की वजह इसी दौरान घर का गेट खुला होने के कारण एक आवारा कुत्ता घर में घुस आया और सो रही बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के सिर को मुंह में दबोच लिया और पलंग से नीचे गिराकर घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा। मां ने बेटी को ऐसे छुड़ाया चकूबाई ने बताया कि बेटी के रोने की आवाज सुनते ही वह दौड़कर मौके पर पहुंचीं और बच्ची को छुड़ाने का प्रयास किया। जब कुत्ते ने बच्ची को नहीं छोड़ा तो उन्होंने पास में पड़ी लकड़ी उठाकर कुत्ते के सिर पर कई वार किए। इसके बाद कुत्ता बच्ची को छोड़कर भाग गया। अस्पताल में जारी है मासूम का इलाज घटना के बाद परिजन घायल बच्ची को तुरंत नाना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली के बांगड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है। ये भी पढ़ें: उदयपुर के खाटूश्यामजी मंदिर में लाखों की चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने इस घटना के बाद जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और गांवों-कस्बों में विशेष अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। Source: Amar Ujala Raj

https://jgnews.live/article/pali-ghr-men-so-rhee-2-sal-kee-bchchee-ko-jbd-e-men-dbochkr