नुक्कड़ नाटक के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार

नुक्कड़ नाटक के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार

मनोज पारीक — — राजस्थान

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रसंगों एवं उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जयपुर...

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रसंगों एवं उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जयपुर से कलाकारों के दल ने स्थानीय बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों तथा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी रोचक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत की। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने नाटक को देखा और योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों और उनके कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, शहर मण्डल अध्यक्ष महेश सैनी, उपाध्यक्ष निरंजन रूँथला, महामंत्री दीपक मुरारका, किशन लाल घोडेला, शिवम् सैनी, योगेश मंडगिरा, बजरंगलाल लुहानिवाल, स्वरूप सिंह, सुशील इन्दौरिया, भिवराज प्रजापत, राकेश गौड़, सलीम खान, सबीर गौरी, पृथ्वी सिंह, परमेश्वर मेघवाल, अरविन्द पुरोहित सहित भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/nukkd-natk-ke-jrie-kendr-srkar-kee-yojnaon-ka-kiya-prchar