NTA बोला- 'आंसर की' पर फीस लेना पैसा कमाना नहीं:स्टूडेंट की आपत्ति सही तो पैसे वापस, बाकी छात्रों को भी फायदा मिलेगा
AI Sync — — खेल
Hindi News National NTA Answer Key Challenge Fee Clarification | System Fair For All Students 11 घंटे पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने एग्जॉम के बाद जारी 'आंसर की'...
Hindi News National NTA Answer Key Challenge Fee Clarification | System Fair For All Students 11 घंटे पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने एग्जॉम के बाद जारी 'आंसर की' को चैलेंज करने वाली फीस पर गुरुवार को सफाई दी। NTA ने कहा- आंसर की में अगर किसी सवाल का जवाब गलत लगता है तो उम्मीदवार चैलेंज कर सकता है। इसके लिए हर सवाल पर ₹200 फीस देनी होती है। एजेंसी ने कहा कि फीस इसलिए है, ताकि बेवजह की आपत्तियां न आएं। इसका मकसद छात्रों से पैसे कमाना नहीं है। यानी अगर आपको सच में आंसर की में गलती मिली है और आपकी आपत्ति सही है तो पैसे भी वापस मिलेंगे और लाखों छात्रों का रिजल्ट सही हो सकता है। 16 अगस्त को जारी हुई थी UGC-NET की आंसर की, 3 सब्जेक्ट के एग्जाम रद्द NTA ने 16 अगस्त को UGC-NET के 84 सब्जेक्ट के एग्जाम की आंसर की जारी की थी। हालांकि, उसी दिन NTA ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी थी। NTA ने माना कि इन विषयों के प्रश्न पत्र में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं। NTA ने कहा- पेपर्स में पहले पूछे जा चुके सवाल दोहराए गए थे। आंसर-की जारी करने के बाद छात्रों ने गड़बड़ियों का जिक्र किया था। इन्हें केवल सवाल हटाकर ठीक नहीं किया जा सकता था। NTA ने तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा की तारीख जारी की हैं। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं अब 9 और 10 सितंबर को होंगी। NTA ने पहले 22 से 30 जून तक UGC-NET एग्जाम कराया था। री-एग्जाम के लिए दोबारा फीस नहीं ली जाएगी NTA ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। कॉमर्स का पेपर उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई नई फीस नहीं ली जाएगी। लगातार विवादों में रहा है NTA NTA पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रही है। इसी साल 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद एजेंसी ने 21 जून को री-एग्जाम कराया था। 2024 में भी NEET का पेपर लीक हुआ था। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… CBI बोली- NEET पेपर लीक साजिश महीनों पहले हुई:NTA एक्सपर्ट्स पेपर तैयार करते समय सवाल याद कर लेते थे, भास्कर ने 2 महीने पहले कर दिया था खुलासा NEET-UG 2026 पेपर लीक की साजिश परीक्षा से कई महीने पहले रची गई थी। NTA के एक्सपर्ट्स ने पेपर तैयार करने के दौरान ही सवाल याद कर लिए थे। CBI ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल 94 पेज की चार्जशीट में यह दावा किया है। पूरी खबर पढ़ें… . Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/nta-bola-aansr-kee-pr-phees-lena-paisa-kmana-nheen-stoodent