नरेश मीणा का पैदल मार्च इटावा पहुंचा: खाद की कमी पर तीसरे दिन जारी आमरण अनशन, जयपुर कूच की चेतावनी - Dainik Bhaskar
AI Sync — — ग्रामीण
किसानों को बिना अटैचमेंट और सरकारी रेट पर पर्याप्त खाद दिलाने की मांग को लेकर नरेश मीणा आमरण अनशन पर हैं। शुक्रवार को आमरण अनशन पर बैठे नरेश मीणा और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बनने...
किसानों को बिना अटैचमेंट और सरकारी रेट पर पर्याप्त खाद दिलाने की मांग को लेकर नरेश मीणा आमरण अनशन पर हैं। शुक्रवार को आमरण अनशन पर बैठे नरेश मीणा और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बनने पर वे जयपुर के लिए पैदल कूच पर निकल गए। इस दौरान समर्थकों के साथ उनका . रात करीब 9 बजे नरेश मीणा का मार्च इटावा पहुंचा। यहां समर्थकों ने मुख्य बाजार में कई जगह उनका स्वागत किया। इस दौरान नरेश मीणा ने कहा- मैं तीन दिन से आमरण अनशन पर हूं। हमारी मुख्य समस्या किसानों को खाद नहीं मिलने की है। अब जब दो-तीन दिन से खाद मिल रही है तो मनमानी कीमतें लगा दी गई हैं। बारां में जिला कलेक्टर और अधिकारियों ने कीमतें फिक्स कर दीं और बिना अटैचमेंट खाद देना शुरू कर दिया। लेकिन वहां भी 5 कट्टों की सीमा लागू कर दी गई। इसके बाद हम लोग जयपुर कूच के लिए रवाना हुए। उनका कहना है कि इटावा में खाद के साथ अटैचमेंट दिया जा रहा है। इसको लेकर अभी अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। अधिकारी आश्वस्त करेंगे तो आंदोलन पर पुनर्विचार करेंगे। नहीं तो सोमवार को उनियारा और उसके बाद जयपुर पहुंचेंगे। जब तक मांग का समाधान नहीं होता, आमरण अनशन जारी रहेगा। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/nresh-meena-ka-paidl-march-itava-phuncha-khad-kee-kmee-pr