निजी स्लीपर बस ने मारी ऑटो को टक्कर - मौके पर हुई ऑटो चालक की हुई मौत (टक्कर के बाद बस चालक व खलासी बस को छोड़ हुये फरार)
मनोज पारीक — — राजस्थान
संगम चौराहा पर टी प्वाइंट के पास स्लीपर बस व टेम्पो की टक्कर से क्षतिग्रस्त टेम्पो। निजी स्लीपर बस ने मारी ऑटो को टक्कर - मौके पर हुई ऑटो चालक की हुई मौत (टक्कर के बाद बस चालक व खलासी बस को छोड़ हुये फरार)
रतनगढ़ (मनोज पारीक) मंगलवार देर रात्रि को लिंक रोड टी पॉइंट पर एक निजी स्लीपर बस के चालक की लापरवाही ने एक ऑटो को टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो चालक ऑटो में ही फँस गया वही घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्क़त से उसे तहस नहस हुये ऑटो मे से बाहर निकाल कर राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहाँ पर इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार रात्रि करीब 12 बजे गंगानगर से जयपुर जा रही स्लीपर बस संगम चौराहा के पास टी पॉइंट पर एक ऑटो को टक्कर मार दी, घटना के बाद बस चालक और खलासी दोनों मौके से बस को छोड़कर फरार हो गए। जिससे स्लीपर बस की सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, बस की सवारियां विभिन्न संसाधनों से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंची। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। वहीं इस हादसे में गंभीर घायल हुये कस्बे के वार्ड संख्या 15 के निवासी 35 वर्षीय रतन सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसका शव चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।
https://jgnews.live/article/nijee-sleepr-bs-ne-maree-to-ko-tkkr-mauke-pr-huee-to-chalk