नेपाल में बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट:यूपी में महराजगंज और कुशीनगर के कई गांव खाली कराए; MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी


                 नेपाल में बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट:यूपी में महराजगंज और कुशीनगर के कई गांव खाली कराए; MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

AI Sync — अपराध

Hindi News National Bihar UP Flood Alert LIVE Update; MP Rajasthan Delhi Rainfall Weather Photos Update | Uttarakhand Landslide LIVE नेपाल में बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट: यूपी...

Hindi News National Bihar UP Flood Alert LIVE Update; MP Rajasthan Delhi Rainfall Weather Photos Update | Uttarakhand Landslide LIVE नेपाल में बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट: यूपी में महराजगंज और कुशीनगर के कई गांव खाली कराए; MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी नई दिल्ली कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक नेपाल के रसुवा में बुधवार को बाढ़ से तबाही के बाद बिहार की गंडक नदी में पानी बढ़ने लगा है। बाढ़ के बाद गंडक नदी में 3 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। फ्लैश फ्लड का खतरा भी है। बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस बाढ़ के चलते यूपी के महराजगंज और कुशीनगर को भी अलर्ट पर रखा गया है। नदी किनारे बसे गांवों को खाली कराया जा रहा है। उधर, मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, राजस्थान के 12 जिलों में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें मध्यप्रदेश के निवाड़ी में बुधवार को तेज बारिश से कई इलाके डूब गए। पुलिस थाने में भी दो फीट तक पानी भर गया। बिहार में खगड़िया जिले के परबत्ता में सरकारी स्कूल में घुटने भर पानी भर गया है। स्कूल बंद कर दिया गया है। कानपुर में बुधवार को एक घंटे तेज बारिश हुई। शहर के VIP रोड पर 5 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। लखनऊ में करीब 2 घंटे मूसलाधार बारिश हुई। मरीन ड्राइव में पानी भर गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर के माना इलाके में तेज बारिश से सड़क पर पानी भर गया था। जयपुर में बुधवार दोपहर बाद 1 घंटे तेज बारिश हुई। इससे शहर में जगह-जगह पानी भर गया। देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… . लाइव अपडेट्स 4 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार के बाल्मीकिनगर में गंडक बैराज का जलस्तर बढ़ा 40 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तराखंड में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे टूटा 47 मिनट पहले कॉपी लिंक छत्तीसगढ़: आज भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि विभाग का बांध टूट गया। पानी खेतों में भरने से धान की फसल को नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 02:46 AM 27 अगस्त 2026 कॉपी लिंक उत्तराखंड: चमोली में लैंडस्लाइड से रास्ता बंद उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-बौछार हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 02:44 AM 27 अगस्त 2026 कॉपी लिंक हिमाचल: आज भी ज्यादातर भागों में खिलेगी धूप हिमाचल प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मानसून कमजोर बना हुआ है। 19 से 26 अगस्त के बीच प्रदेश में सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश हुई। इस अवधि में सामान्य 48.8 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 34.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान बिलासपुर और मंडी को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… 02:42 AM 27 अगस्त 2026 कॉपी लिंक पंजाब: 5 जिलों में आज बारिश के आसार पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार हैं। हिमाचल से सटे पंजाब के पांच जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में 27 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 02:41 AM 27 अगस्त 2026 कॉपी लिंक हरियाणा: 3 जिलों में बूंदाबांदी के आसार हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बुधवार को रेवाड़ी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के केवल 3 उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 02:40 AM 27 अगस्त 2026 कॉपी लिंक झारखंड: खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और चक्रवाती हवा के असर से झारखंड में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रांची, हजारीबाग और गिरिडीह के कई हिस्सों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। वहीं, 27 अगस्त को रांची समेत मध्य झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 02:38 AM 27 अगस्त 2026 कॉपी लिंक बिहार: नेपाल में बाढ़ से गंडक नदी में बढ़ा पानी नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को बाढ़ से तबाही के बाद बिहार की गंडक नदी में पानी बढ़ने लगा है। रात 12 बजे तक नेपाल की ओर से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बगहा स्थित गंडक बैराज के 36 गेट खोल दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 02:36 AM 27 अगस्त 2026 कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश: महराजगंज-कुशीनगर में गांव खाली कराए जा रहे नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची तबाही के बाद यूपी में अलर्ट है। महराजगंज और कुशीनगर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। नेपाल की ओर से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंडक बैराज के 36 गेट खोल दिए गए हैं। इससे गंडक नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 02:33 AM 27 अगस्त 2026 कॉपी लिंक मध्य प्रदेश: 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की माने तो सागर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में मानसूनी सिस्टम एक्टिव रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 02:32 AM 27 अगस्त 2026 कॉपी लिंक राजस्थान: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2-बांधों के गेट खोले राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। आज भी 12 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है। बीते 24 घंटे में जयपुर सहित 10 जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा है। झालावाड़ में कालीसिंध नदी में लगातार पानी आने से बांध का एक गेट खोलकर 8 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कोटा में बने नवनेरा बांध से भी 3 गेट के जरिए 25 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 02:29 AM 27 अगस्त 2026 कॉपी लिंक उत्तराखंड: पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। चमोली में भूस्खलन से निजमुला मार्ग बंद है और सुतोल गांव में भू-धंसाव हुआ है। यहां 10 मकानों में दरारें आ गई है। पूरी खबर पढ़ें… 01:43 AM 27 अगस्त 2026 कॉपी लिंक देश के प्रमुख शहरों के तापमान का अनुमान खबरें और भी हैं... जयपुर-निम्स यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट फंदे पर लटका मिला: बंद कमरे से बदबू आने पर साथियों ने पुलिस को बुलाया; 2 दिन में दो छात्रों की मौत 0:49 कॉपी लिंक शेयर LIVE नेपाल में बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट: यूपी में महराजगंज और कुशीनगर के कई गांव खाली कराए; MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी 0:51 कॉपी लिंक शेयर मोदी बोले- ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ानी होगी: खेलो इंडिया डायलॉग में कहा- युवाओं को स्क्रीन से ज्यादा प्लेग्राउंड चाहिए 1:10 कॉपी लिंक शेयर दिल्ली- 21 साल की मॉडल की घर में घुसकर हत्या: चाकू से गोदा, वारदात के वक्त अकेली थी; आरोपी जिम ट्रेनर इमरान फरार 0:39 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/nepal-men-badh-se-bihar-men-haee-alrt-yoopee-men-mhrajgnj-d159