नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस - nhk.or.jp

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस - nhk.or.jp

AI Sync — खेल

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस नेपाल-चीन सीमा पर पिछले महीने आयी भीषण बाढ़ में मरने वालों की याद में सोमवार को नेपाल में राष्ट्रीय शोक दिवस रखा गया। सबसे बुरी...

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस नेपाल-चीन सीमा पर पिछले महीने आयी भीषण बाढ़ में मरने वालों की याद में सोमवार को नेपाल में राष्ट्रीय शोक दिवस रखा गया। सबसे बुरी तरह प्रभावित ज़िलों में से एक नुवाकोट के एक मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं और स्थानीय निवासियों ने एकत्र हो कर पीड़ितों के लिए प्रार्थना की। लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान अब भी जारी है। काठमांडू में भी लोगों ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हिंदू परम्परा के अनुसार सोमवार को इस आपदा की तेरहवीं थी। नेपाल की अधिकांश आबादी हिंदू है। सरकार ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। 26 अगस्त की बाढ़ में सीमावर्ती क्षेत्र प्रभावित हुए थे। नेपाल के आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार इस आपदा में 1,355 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और लगभग 5,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों का कहना है कि पनबिजली परियोजनाओं में काम कर रहे सैकड़ों मज़दूर सुरंगों और अन्य संरचनाओं में फँसे हुए हैं। बचाव दल चीन और दक्षिण कोरिया के कर्मियों के साथ मिलकर जीवित बचे लोगों की तलाश के काम में तेज़ी ला रहे हैं। कुछ सुरंगों में खाद्य भंडार और जनरेटर मौजूद हैं, जिसके चलते उम्मीदें अब भी बनी हुई हैं। उधर चीन के सरकारी मीडिया का कहना है कि उनके यहाँ 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 519 लोग अब भी लापता हैं। Source: Google World

https://jgnews.live/article/nepal-men-badh-peed-iton-ke-lie-rashtreey-shok-divs-nhk-or