नदबई के करही में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप: नवयुवक मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग - Dainik Bhaskar

नदबई के करही में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप: नवयुवक मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग - Dainik Bhaskar

AI Sync — खेल

नदबई क्षेत्र के गांव करही में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर नवयुवक मंडल कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने सरकारी भूमि और पोखर के समीप किए गए अतिक्रमण को हटाने की...

नदबई क्षेत्र के गांव करही में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर नवयुवक मंडल कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने सरकारी भूमि और पोखर के समीप किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम सचिन यादव को ज्ञापन सौंपा। साथ ही अतिक्रमण नहीं हटाए ज . पुराने उपस्वास्थ्य केंद्र भवन सहित अन्य सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप नवयुवक मंडल अध्यक्ष मंजीत फौजदार ने बताया कि गांव में पुराने उपस्वास्थ्य केंद्र भवन, पानी की टंकी कार्यालय सहित अन्य सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के साथ ही कई स्थानों पर गंदगी भी जमा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी भूमि का चिन्हीकरण कर कार्रवाई का आश्वासन कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा पोखर के आसपास से भी अतिक्रमण हटाने की मांग की। मामले को लेकर एसडीएम सचिन यादव ने सरकारी भूमि का चिन्हीकरण कराने और नियमानुसार अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई। धरना देने की चेतावनी नवयुवक मंडल कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि और पोखर क्षेत्र से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान नीकेश फौजदार, अभिषेक फौजदार, सौरभ फौजदार, प्रभूदयाल, कपिल फौजदार, मानवेन्द्र सिंह, तेजवीर फौजदार और मौनू फौजदार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/ndbee-ke-krhee-men-srkaree-bhoomi-pr-atikrmn-ka-aarop