मुक्ति की वर्षगाँठ पर पुतिन का किम को संदेश - nhk.or.jp
AI Sync — — खेल
मुक्ति की वर्षगाँठ पर पुतिन का किम को संदेश उत्तर कोरिया की मीडिया के अनुसार, देश के नेता किम जोंग उन को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का संदेश मिला है। यह संदेश कोरियाई...
मुक्ति की वर्षगाँठ पर पुतिन का किम को संदेश उत्तर कोरिया की मीडिया के अनुसार, देश के नेता किम जोंग उन को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का संदेश मिला है। यह संदेश कोरियाई प्रायद्वीप को जापानी औपनिवेशिक शासन से मुक्ति मिलने की वर्षगाँठ के अवसर पर भेजा गया। उत्तर कोरिया के सत्तारूढ़ दल के अख़बार "रोदोंग सिनमुन" के शनिवार के अंक के अनुसार, पुतिन ने यह शुभकामना संदेश शुक्रवार को भेजा। रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने लिखा कि दोनों देश सभी क्षेत्रों में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं तथा क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहे हैं। बताया गया है कि पुतिन ने विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच संबंध और गहरे होंगे। किम ने शुक्रवार को अपनी पत्नी और बेटी के साथ उस स्तंभ का दौरा किया, जो औपनिवेशिक शासन से मुक्ति दिलाने में तत्कालीन सोवियत संघ की सेना के योगदान की स्मृति में बनाया गया है। किम ने पुष्पचक्र अर्पित किया और कहा कि उत्तर कोरिया तथा रूस के बीच का इतिहास, परंपराएँ और ख़ून के रिश्ते अब दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों की बुनियादी आधारशिला हैं। उक्रेन पर रूस के जारी आक्रमण के बीच उत्तर कोरिया ने रूस को सैनिक भेजे हैं। कुछ पर्यवेक्षकों का अनुमान है कि प्योंगयांग रूस को 30 से 50 हज़ार अतिरिक्त सैनिक भेज सकता है। Source: Google World
https://jgnews.live/article/mukti-kee-vrshganth-pr-putin-ka-kim-ko-sndesh-nhk-or-jp