MP शराबकांड-3 और मरीजों ने तोड़ा दम:अब तक 31 मौतें, प्रशासन ने 16 ही मानीं; 3 आरोपियों के 5 मकानों पर चली JCB
AI Sync — — अपराध
Hindi News Local Mp Sagar Sagar Liquor Tragedy Action | Bulldozer Demolition Karni Sena Leader Home जितेंद्र तिवारी। सागर 3 घंटे पहले कॉपी लिंक बंडा नगर पालिका की टीम ने तीन...
Hindi News Local Mp Sagar Sagar Liquor Tragedy Action | Bulldozer Demolition Karni Sena Leader Home जितेंद्र तिवारी। सागर 3 घंटे पहले कॉपी लिंक बंडा नगर पालिका की टीम ने तीन आरोपियों के 5 मकानों के अवैध हिस्से तोड़े हैं। सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौतों के मामले में गुरुवार को बड़ा एक्शन हुआ। नगर पालिका की टीम, फोर्स के साथ वार्ड नंबर 11 और 12 में पहुंची। यहां मुख्य आरोपी और करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू और आशीष साहू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई 3 जेसीबी की मदद से की गई। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके अलावा मनीष लोधी के 3 मकानों के अवैध हिस्से भी गिरा दिए गए। उधर, जहरीली शराब पीने के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती 3 और मरीजों की मौत हो गई है। अब मृतकों की संख्या 31 पर पहुंच गई है। हालांकि, प्रशासन 16 मौतों की ही पुष्टि कर रहा है। देखिए, कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें... नगर पालिका की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। आरोपियों के मकानों के अवैध हिस्से को जेसीबी से तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने स्थानीय लोगों को इलाके से बाहर कर दिया। अस्पताल में भर्ती 3 मरीजों की मौत सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती गूगरा निवासी धन सिंह लोधी (40) और पिपरिया इल्लाई के रूप सिंह अहिरवार (24) ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार रात हिनौती के धन सिंह आदिवासी (36) की मौत हो गई थी। तीनों शवों का गुरुवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद परिजन को सौंप दिए गए। शराब दुकान पर महिलाओं का हंगामा: पेटियां उठाकर फेंकीं सागर के कुराडी गांव में गुरुवार को स्थानीय महिलाओं ने शराब दुकान में घुसकर हंगामा और तोड़फोड़ की। महिलाओं ने शराब की पेटियां उठाकर सड़क पर फेंक दीं। दुकान कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। कर्मचारी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। सड़क पर शराब की पेटियां फेंकते हुए महिलाएं। नए IG ने संभाली कमान, सीधे बंडा गए सागर के नवागत IG इरशाद वली ने गुरुवार को पदभार संभाला। इसके बाद वे सीधे बंडा पहुंचे। उन्होंने शराब बनाने के स्थानों और प्रभावित गांवों का जायजा लिया। शराब कांड के गिरफ्तार आरोपी चंदू राजपूत से भी पूछताछ की। नए आईजी वली ने बंडा में शराब बनाने वाली जगहों का जायजा लिया। सीएम ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जहरीली शराबकांड की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। वे बुधवार को सागर जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने यहां भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। सीएम ने कहा- आरोपियों पर आजीवन कारावास और फांसी वाली धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन को फ्री हैंड दिया गया है। 16 आरोपी गिरफ्तार, 17 पर इनाम घोषित पुलिस ने मामले में अब तक 33 आरोपियों में से 16 को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अवैध शराब तैयार करने, पैकिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी जानकारी सामने आई है। जांच में बरेठी शराब दुकान के लाइसेंसी ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर निवासी बंडा की भूमिका सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, वह अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा के संपर्क में था। लखेरा से शराब बनाने का तरीका और फार्मूला मिलने के बाद अवैध शराब तैयार की गई। फरार मुख्य आरोपी मनीष लोधी और रवि लखेरा पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। बाकी 15 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम है। सागर के IG इरशाद वली गुरुवार को बंडा पहुंचे। यहां थाने में बंद आरोपी चंद्रभान सिंह से पूछताछ की। खेत में तैयार की गई थी नकली शराब पुलिस के मुताबिक, ततरवारा गांव के सरपंच चंद्रभान उर्फ चंदू राजपूत के खेत से 164 क्वार्टर सागर गोल्ड प्लेन मदिरा, 27 लीटर अमानक शराब और निर्माण-पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। जांच में सामने आया कि 2 सितंबर को चंदू के मक्का के खेत में करीब 50 पेटी नकली शराब ‘सागर गोल्ड’ के नाम से तैयार की गई थी। इसे आसपास के गांवों में सेल्समैन के जरिए पहुंचाया गया। पुलिस ने बंडा और विनायका थाने के दो मामलों में 252.12 लीटर से ज्यादा शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार, अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा पर 25 केस दर्ज हैं। चंद्रभान उर्फ चंदू राजपूत के खिलाफ पांच और मनीष लोधी के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। मनीष के छह मामले शराब तस्करी से जुड़े हैं। ऐसे सामने आया जहरीली शराब का मामला 5 सितंबर की शाम बंडा सिविल अस्पताल में अचानक मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। मरीजों के शरीर में अकड़न, उल्टी, शरीर नीला पड़ने और आंखों की रोशनी कम होने जैसे लक्षण दिखे। पूछताछ में कई मरीजों ने शराब पीने की बात बताई। इसके बाद मरीजों को जिला अस्पताल और बीएमसी रेफर किया गया। रविवार सुबह तक 9 मौतें हो चुकी थीं। शाम तक मौतों का आंकड़ा 15 से ज्यादा हो गया। सोमवार को यह 22 के पार पहुंचा। मंगलवार को भी दो मौतें हुईं। शराब पीकर बीमार पड़े लोगों का इलाज सागर के जिला अस्पताल में चल रहा है। कलेक्टर के आदेश पर मजिस्ट्रियल जांच भी शुरू सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने संदिग्ध अवैध शराब के सेवन से हुई घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच में मौतों का वास्तविक कारण, अवैध शराब के निर्माण-भंडारण और वितरण में शामिल लोगों तथा संबंधित विभागों की भूमिका की जांच की जाएगी। कार्रवाई से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए… . अपडेट्स 11:53 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक सागर से ताजा अपडेट दे रहे भास्कर संवाददाता जितेंद्र तिवारी 11:29 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक गलियों को बैरिकेड्स लगाकर बंद किया, घरों में बंद रहे लोग कार्रवाई के दौरान आसपास की गलियों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया था। स्थानीय नागरिकों को घरों में रहने के निर्देश थे। पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस तैनात रही। 10:53 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक एक आरोपी का मकान पूरी तरह तोड़ा गया सागर शराबकांड के आरोपी आशीष साहू के मकान को प्रशासन ने पूरी तरह तोड़ दिया है। कार्रवाई के दौरान मकान को जेसीबी की मदद से ढहाया गया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद मौके पर मलबा ही बचा है। 10:51 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक खड़गे बोले- सागर शराबकांड में 31 की मौत, 11 जिंदगी-मौत से जूझ रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सागर जहरीली शराब मामले को लेकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा लांघ चुकी है। उदासीनता और लापरवाही का आलम यह है कि अब लोगों की जान की भी कोई कीमत नहीं बची। उन्होंने दावा किया कि सागर जिले में जहरीली शराब से 31 लोगों की जान जा चुकी है और 11 लोग अब भी जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से 31 परिवार उजड़ गए। किसी का बेटा, किसी का पति और किसी का पिता उनसे छिन गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जहरीली शराब का कारोबार लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 10:38 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक एसडीएम बोले- CM के निर्देश के बाद एक्शन एसडीएम संजय जैन ने बताया- मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर मकान, भवन, गोदाम या अन्य निर्माण करने वालों और कृषि भूमि पर अनधिकृत कब्जा करने वालों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुख्य सरगना चंदू उर्फ चंद्रभान, मनीष लोधी और आशीष साहू के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई नगरपालिका के सहयोग से हो रही है। एसडीएम ने बताया कि सिमरिया गांव में भी कृषि भूमि पर अनधिकृत कब्जे मिले हैं। वहां शाहगढ़ तहसीलदार कार्रवाई कर रहे हैं। इसके अलावा चिह्नित अन्य आरोपियों की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण या अनधिकृत कब्जा मिलने पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ततरवारा में नहीं, बल्कि उनकी जमीनें सिमरिया गांव, शाहगढ़ तहसील में हैं। 10:21 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक परिवार के सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस जहरीली शराब कांड के आरोपी मनीष लोधी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के परिवार के सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस भी होती नजर आ रही है। मौके पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। उनकी निगरानी में मकान पर कार्रवाई जारी है। 10:19 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक आरोपी मनीष लोधी के घर पर भी चला बुलडोजर जहरीली शराब कांड के आरोपी मनीष लोधी के घर पर भी बुलडोजर कार्रवाई चल रही है। प्रशासन की टीम JCB की मदद से मकान पर कार्रवाई कर रही है। मौके पर पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। 10:12 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक पुलिस बल और अधिकारी मौके पर मौजूद बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। 10:12 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक छतों पर चढ़कर कार्रवाई देख रहे लोग चंद्रभान सिंह राजपूत के घर पर चल रही बुलडोजर कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ गए। लोग छतों से खड़े होकर प्रशासन की कार्रवाई देखते नजर आए। 10:11 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक करणी सेना नेता चंद्रभान के घर चल रहा बुलडोजर करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू के घर पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। प्रशासन की टीम JCB की मदद से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई कर रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासन का भारी बल तैनात है। 10:08 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक आरोपी आशीष साहू के घर पर भी चला बुलडोजर शराबकांड के आरोपी आशीष साहू के घर का अतिक्रमण तोड़ दिया गया। प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने JCB की मदद से कार्रवाई की। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही। 10:07 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक चंद्रभान, आशीष और मनीष के मकानों पर कार्रवाई बंडा के वार्ड नंबर 11 और 12 में आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई की गई। आरोपी चंद्रभान सिंह ततरवारा के 1 मकान, आशीष साहू के 1 मकान और मनीष लोधी के 3 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। पुलिस, प्रशासन और बंडा नगर पालिका की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है। 10:04 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक सागर से अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर जीतेंद्र तिवारी 10:03 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक आरोपियों के 6 मकानों पर बुलडोजर सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौतों के मामले में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया। करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू के घर समेत 3 आरोपियों के 6 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। मौके पर 3 JCB और पुलिस फोर्स तैनात है। 09:55 AM 10 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक करणी सेना नेता के घर पर चला बुलडोजर खबरें और भी हैं... इस बार हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ: प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11.30 बजे; ब्रह्म योग में पूजन से मिलेगा विशेष फल 0:47 कॉपी लिंक शेयर मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर उज्जैन के खड़े हनुमान हिल क्यों नहीं रहे: शिला के नीचे ऐसा क्या है? मंदिर टूट गया, क्रेन भी फेल; टस से मस नहीं हुई प्रतिमा 3:04 कॉपी लिंक शेयर भास्कर एक्सक्लूसिव ट्रेन के एसी कोच में घूम रहे चूहे: किसी की नाक कुतर गए तो किसी की नींद उड़ाई; 13 साल से समस्या, लेकिन इंतजाम जीरो 1:56 कॉपी लिंक शेयर बात खरी है राहुल के 'शो' को लेकर साउथ के सुपरस्टार जैसा जश्न: विजयवर्गीय बोले- राहुल गांधी भाजपा के स्टार प्रचारक; मंत्री ने कराया अपनी लोकप्रियता का टेस्ट 2:28 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/mp-shrabkand-3-aur-mreejon-ne-to-a-dm-ab-tk-31-mauten