मोड़ पर बेकाबू होकर पलटा ट्रक, सड़क पर बिखरा नमक: मध्यप्रदेश जा रहा था; ड्राइवर गंभीर हालत में जयपुर रेफर - Dainik Bhaskar

मोड़ पर बेकाबू होकर पलटा ट्रक, सड़क पर बिखरा नमक: मध्यप्रदेश जा रहा था; ड्राइवर गंभीर हालत में जयपुर रेफर - Dainik Bhaskar

AI Sync — ग्रामीण

नमक के कट्‌टों से भरा ट्रक डीडवाना-कुचामन के राजास गांव में बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क किनारे नमक के कट्‌टे बिखर गए। ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे...

नमक के कट्‌टों से भरा ट्रक डीडवाना-कुचामन के राजास गांव में बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क किनारे नमक के कट्‌टे बिखर गए। ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जयपुर रेफर किया गया है। जबकि क्लीनर को मामूली चोटें आईं। घटना नावां थाना इल . नावां थना इंचार्ज सुरेश चौधरी के मुताबिक-राजास गांव के पास जहां हादसा हुआ वहां मोड है। बताया जा रहा है कि घुमाव पर ट्रक बेकाबू हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से करौली निवासी ड्राइवर विष्णु (36) पुत्र रमेश और क्लीनर सुनील (23) पुत्र सुरेश को नावां उपजिला अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर विष्णु की हालत गंभीर होने पर उसे नावां हॉस्पिटल से जयपुर रेफर किया गया है। जबकि क्लीनर सुनील को नावां में ही प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। हादसे के बाद पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेकर यातायात को सुचारू करवाया। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नावां-राजास इलाके में नमक से भरे भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठाए। ग्रामीण बोले- क्षेत्र में तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के कारण लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। परिवहन विभाग और प्रशासन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/mo-pr-bekaboo-hokr-plta-trk-s-k-pr-bikhra-nmk-mdhyprdesh-ja