मलबे के अंदर से छात्रों ने परिचित को फोन किया:बताया- हम जिंदा हैं; मलबा हटाया तो दबा मिला युवक; दिल्ली बिल्डिंग हादसे की 19 PHOTOS
AI Sync — — खेल
Hindi News National Delhi Building Collapse Rescue Operation | Photos & Latest Updates मलबे के अंदर से छात्रों ने परिचित को फोन किया: बताया- हम जिंदा हैं; मलबा हटाया तो दबा मिला...
Hindi News National Delhi Building Collapse Rescue Operation | Photos & Latest Updates मलबे के अंदर से छात्रों ने परिचित को फोन किया: बताया- हम जिंदा हैं; मलबा हटाया तो दबा मिला युवक; दिल्ली बिल्डिंग हादसे की 19 PHOTOS 15 घंटे पहले कॉपी लिंक दिल्ली के सत्य निकेतन में दोपहर को बिल्डिंग गिरी। रेस्क्यू टीम के आने से पहले स्थानीय लोग मलबा हटाने की कोशिश में जुट गए। दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल की बिल्डिंग रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे गिर गई। मलबे में फंसे छात्रों ने अपने परिचितों को फोन किया और बताया कि वे जिंदा हैं। एक युवक ने मलबे के अंदर से अपना वीडियो बनाकर रेस्क्यू की अपील भी की। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास बनी इस बिल्डिंग में ज्यादातर स्टूडेंट्स रहते थे। तस्वीरों में देखिए हादसे के बाद के हालात… इमारत गिरी, चारों तरफ बिखरा मलबा हादसे के बाद चारों तरफ मलबा बिखर गया। एक आदमी धूल के बीच खड़ा दिख रहा है। हादसे वाली जगह का एरियल व्यू। बिल्डिंग में बॉयस हॉस्टल चलता था। फिर लोग बचाव के लिए दौड़े, हाथों से मलबा हटाया मलबे में दबा एक छात्र मदद के लिए चीख रहा था, तब पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर बाहर निकालने की कोशिश की। जिस गली में यह हादसा हुआ, वह बहुत पतली है। बिल्डिंग गिरते ही आसपास के लोग मलबे के पास पहुंचे। इमारत ढहने के बाद मौके पर मौजूद लोग मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्थानीय लोग भी मदद में जुटे हैं। मलबे में जिंदा बचे लोग, 10 से ज्यादा निकाले गए मलबे में दबा एक युवक। उसके ऊपर इमारत की छत का बड़ा सा हिस्सा गिरा। मलबे में दबे युवक को बाहर निकालकर एंबुलेंस की ओर ले जाते लोग और रेस्क्यू टीम। मलबे से रेस्क्यू युवक को ले जाती एनडीआरएफ टीम। मलबे से निकाले गए घायल को आक्सीजन सपोर्ट पर दिया गया। मलबे से निकाले गए छात्रों को स्ट्रेचेर पर हॉस्पिटल के लिए ले जाया गया। NDRF और फायर टीम ने मलबे से एक युवक का रेस्क्यू किया। उसे तुरंत ही कपड़े से ढंक कर अस्पताल ले जाया गया। जो नीचे आया सब चकनाचूर हो गया इमारत के मलबे में कई कार और दूसरे वाहन दब गए। कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। मलबे में दबी कार को क्रेन की मदद से हटाया गया। बिल्डिंग गिरने के साथ ही मलबे में कार दब गई। जेसीबी और रेस्क्यू टीम की मदद से हटाया गया। NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी इसी जगह कभी 5 मंजिला इमारत खड़ी थी, अब सिर्फ मलबा बचा है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने रेस्क्यू काम जारी है। जो बिल्डिंग गिरी है उसके बगल में एक मेडिकल की दुकान भी है। रेस्क्यू में NDRF और के साथ दूसरी टीमें भी जुटी है। स्थानीय और छात्र मलबा हटाने में रेस्क्यू टीम की मदद कर रहे हैं। ---------------- हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में 5 मंजिला हॉस्टल गिरा: दावा– बेसमेंट में खुदाई जारी थी; मलबे में दबा युवक दोस्त से फोन पर बोला- बचा लो दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें एक स्टूडेंट की मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई चल रही थी। 5 का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने बच्चे फंसे हैं। पूरी खबर पढ़ें… . Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/mlbe-ke-andr-se-chhatron-ne-prichit-ko-phon-kiya-btaya-hm