महाप्रज्ञ सभागार के लोकार्पण सँग भामाशाह हीरावत का किया अभिनंदन

महाप्रज्ञ सभागार के  लोकार्पण सँग भामाशाह हीरावत का किया अभिनंदन

मनोज पारीक — — राजस्थान

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पंडितपुर प्रांगण में भोजराज हीरावत परिवार द्वारा निर्मित नवनिर्मित महाप्रज्ञ सभागार का लोकार्पण...

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पंडितपुर प्रांगण में भोजराज हीरावत परिवार द्वारा निर्मित नवनिर्मित महाप्रज्ञ सभागार का लोकार्पण एवं भामाशाह छत्र सिंह हीरावत का अभिनंदन समारोह का आरंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से आरंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभिनेश महर्षि पूर्व विधायक ने शिक्षा सुधार से विकसित भारत की संकल्पना के बारे में विस्तार से बताया और भामाशाह जोधराज बैद एवं छत्र सिंह हीरावत को शिक्षा की नींव के पत्थर के रूप में परिभाषित किया ।  बैद और हीरावत ने अपने उद्बोधन में विद्यालयों के विकास के लिए हरसंभव आर्थिक सहयोग का संकल्प दोहराया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि ने भामाशाहों के प्रति राज्य सरकार की ओर से आभार प्रदर्शित किया। मंजू हीरावत ने जीवन शैली पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा, चतुर्भुज गोस्वामी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास, रामावतार शर्मा एवं कुलदीप व्यास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर युवक संघ पंडितपुर तथा विद्यालय परिवार की ओर से छतर सिंह हीरावत का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भोजराज हीरावत परिवार के समस्त महिला पुरुष सदस्य, युवक संघ अध्यक्ष विनोद चौमाल, जुगराज हीरावत, भानु प्रकाश इंदौरिया, अशोक गौड़ ,ओमप्रकाश महर्षि, मुरलीधर महर्षि, नरेंद्र सांकृत्य, रामधन महर्षि, सुनील कम्मा, गोपाल पारीक आदि गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन युवक संघ सचिव भीष्म महर्षि ने किया ।

https://jgnews.live/article/mhaprjny-sbhagar-ke-lokarpn-sng-bhamashah-heeravt-ka-kiya