मदरसा से खेलने के लिए निकले दो-बच्चे वापस नहीं लौटे: घर पर भी नहीं पहुंचे, दो दिन से लापता; तलाश में जुटी प... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
जोधपुर में एक मदरसा में पढ़ने वाले दो बच्चे लापता हो गए। बच्चे मदरसे के बाहर खेलने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनकी आस-पास तलाश की गई। आस-पास नहीं मिलने पर बच्चों के...
जोधपुर में एक मदरसा में पढ़ने वाले दो बच्चे लापता हो गए। बच्चे मदरसे के बाहर खेलने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनकी आस-पास तलाश की गई। आस-पास नहीं मिलने पर बच्चों के लापता होने का मामला दर्ज कराया गया है। . मामला राजीव गांधी नगर थाने का है। मदरसा के वार्डन ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि मदरसे में पढ़ने वाले स्टूडेंट रोजाना की तरह बुधवार शाम को मदरसे के बाहर खेलने गए थे। खेलकर बच्चे वापस लौट आए। इनमें दो वापस नहीं लौटे। एक की उम्र 13 साल और दूसरे की उम्र 15 साल है। शाम करीब 6 से 7 बजे वे कहीं चले गए। आस-पड़ौस में पता करने पर भी जानकारी नहीं मिल पाई। घर पर पता किया तो वे वहां भी नहीं पहुंचे। इसके बाद गुरुवार को वार्डन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी वहीं मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक रघुनाथराम ने बताया- पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर बच्चों की तलाश की जा रही है। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/mdrsa-se-khelne-ke-lie-nikle-do-bchche-vaps-nheen-laute-ghr