मौसम सुहावना हुआ, चित्तौड़गढ़ दुर्ग देखने पहुंचे लोग: गाड़ियों की एंट्री बंद रही तो पैदल चले, हरियाली और फु... - Dainik Bhaskar

मौसम सुहावना हुआ, चित्तौड़गढ़ दुर्ग देखने पहुंचे लोग: गाड़ियों की एंट्री बंद रही तो पैदल चले, हरियाली और फु... - Dainik Bhaskar

AI Sync — खेल

चित्तौड़गढ़ में हरियाली अमावस्या पर इस बार चित्तौड़गढ़ दुर्ग का नजारा अलग नजर आया। बारिश होने से मौसम और भी ज्यादा सुहावना हो गया। गाड़ियों की एंट्री पूरी तरह से बंद थी। . ऐसे में...

चित्तौड़गढ़ में हरियाली अमावस्या पर इस बार चित्तौड़गढ़ दुर्ग का नजारा अलग नजर आया। बारिश होने से मौसम और भी ज्यादा सुहावना हो गया। गाड़ियों की एंट्री पूरी तरह से बंद थी। . ऐसे में लोगों को पैदल ही चलना पड़ा। इस बार पिछले साल की तुलना में पर्यटकों की संख्या करीब 20 प्रतिशत कम रही। हालांकि, आसपास के गांवों और जिले के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ दुर्ग पहुंचे। कई लोग रास्ते में रुक-रुककर हरियाली को निहारते रहे, तो कई परिवार ऐतिहासिक दीवारों और प्राचीरों के सामने फोटो और सेल्फी लेते नजर आए। हर जगह फोटो और सेल्फी का दौर दोपहर में हल्की बारिश शुरू होते ही दुर्ग का माहौल और भी खूबसूरत हो गया। बारिश की फुहारों के बीच लोग बिना किसी जल्दबाजी के पैदल दुर्ग की ओर बढ़ते रहे। कई लोग रास्ते में रुक-रुककर हरियाली को निहारते रहे, तो कई परिवार ऐतिहासिक दीवारों और प्राचीरों के सामने फोटो और सेल्फी लेते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी बारिश का आनंद लेते दिखे। मौसम इतना सुहाना था कि पैदल चढ़ाई भी लोगों को थकाने के बजाय एक अलग अनुभव दे रही थी। लोग परिवार के साथ मालपुए और दूसरी मिठाइयों का स्वाद लेते नजर आए। मालपुए की खुशबू ने बढ़ाया स्वाद दुर्ग की ओर जाने वाले रास्ते और आसपास का इलाका दिनभर लोगों से गुलजार रहा। सड़क किनारे लगी हलवाई की दुकानों पर भीड़ रही। जहां ताजा मालपुओं की खुशबू दूर तक फैल रही थी। लोग परिवार के साथ मालपुए और दूसरी मिठाइयों का स्वाद लेते नजर आए। पूरा इलाका किसी छोटे मेले जैसा दिखाई दे रहा था। जहां लोग घूमने के साथ खाने-पीने का भी आनंद ले रहे थे। कालिका माता मंदिर में कई लोग दर्शन करने पहुंचे। सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट रही हरियाली अमावस्या पर भीड़ को देखते हुए सुबह से ही दुर्ग में गाड़ियों का प्रवेश बंद रखा गया। टू व्हीलर और फोर व्हीलर दोनों के लिए अलग-अलग जगह बैरिकेडिंग की गई और गाड़ियों को तय पार्किंग में ही रोका गया। इसके बाद लोगों को पैदल ही दुर्ग जाना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था भी पूरे दिन सख्त रही। वर्दी के साथ सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी भी भीड़ के बीच लगातार नजर रखे हुए थे। एसएसआई गार्ड के जवानों और पुलिस अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में गश्त की। दोपहर में डिप्टी बृजेश सिंह ने भी दुर्ग पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन का पूरा प्रयास रहा कि भीड़ के बीच लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और हरियाली अमावस्या का पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/mausm-suhavna-huaa-chittaud-gdh-durg-dekhne-phunche-log-gad