मातमी धुनो के सँग निकला ताजिये का जुलुस - जन प्रतिनिधियों ने भी की शिरकत
मनोज पारीक — — राजस्थान
रतनगढ़ में मोहर्रम पर ढोल-ताशों और मातमी धुनों के साथ पारंपरिक ताजियों का जुलूस निकाला गया, जहाँ विधायक पूसाराम गोदारा सहित कांग्रेस नेताओं ने ताजियादारों का स्वागत किया।
मुस्लिम समाज द्वारा इस्लाम के पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब,सल्लल के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में प्रति वर्ष निकाले जाने वाले मोहर्रम की रस्मो रिवाज़ के तहत गत गुरुवार की रात स्थानीय चेजारा मस्जिद के पास निकलने वाले ताजिये जियारत के लिए रखे गये एवं शुक्रवार को प्रशासन के द्वारा तय मार्ग के तहत सभी ताजिये ढोल ताशों के साथ जुलुस के रूप मे रवाना हुये और अपने तय समयनुसार कर्बला पहुँचे। इस अवसर पर मुस्लिम भाइयो व समाज की मातृशक्तियों व बच्चे बूढ़ो ने हजरत इमाम हुसैन के रोजा-ए-मुबारक के रूप में ताजियों की जियारत कर अकीदतमंद कर अभिभूत हुये। विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों की देखरेख मे समाज जनों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक ताजिए अपनी एक अलग ही छटा बिखेरते नजर आये । गत रात्रि को चेजारा मस्जिद के आगे एकत्रित ताजिये शुक्रवार दोपहर को अपने निर्धारित समय पर रवाना हुये व तय मार्ग से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल हुसैन के चाहने वालों के मुंह से या हुसैन-या अब्बास और या अली की सदा निकली। जुलूस को देखने के लिए लोगों भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय गीतांजली मार्केट के पास नगर ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे ब्लॉक अध्यक्ष तरुण चाकलाण के सानिध्य व क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा के नेतृत्व मे कांग्रेस जनो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताजियादारो का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष भानीराम मेघवाल, सुरेंद्र हुड्डा, मुख्तयार खान, सज्जन बाटड़, पुरुषोत्तम इंदौरिया, भागीरथ खीचड़ , कयूम गौरी, अजय बंसिया, जाकिर हुसैन, जगदीश खटीक, साबिर अली विनय प्रजापत, संदीप भार्गव, सहित हिंदू मुस्लिम समाज के नागरिक बड़ी संख्या में मौजुद रहें। इस दौरान बैंड बाजे मातमी धुनों में बजाते और हजरत इमाम हसन-हुसैन व अहले खानदान की शहादत बयां करते चल रहे थे। हुसैन के चाहने वालों के लिए जगह-जगह ठंडे पानी व शर्बत की छबील व खीर तकसीम की गई। वहीं अकीदतमंदों ने मुराद पूरी होने पर चांदी व सोने के नींबू, अनार आदि को अलम बांधा। इस मौके विभिन्न अखाड़ा के लोगों ने लाठियां चलाने, ढोल व ताशे बजाने सहित कई करतब दिखाए। निर्धारित समय पर कर्बला पहुंचकर ताजियों को दफ़नाया गया। दौराने ताजिये जुलुस पुलिस की माकुल व्यवस्था रही व वृताधिकारी इंसार अली व थाना इंचार्ज गौरव खिडिया के सानिध्य मे जुलुस मार्ग के चप्पे चप्पे पर पुलिस अलर्ट मोड़ पर थी.
https://jgnews.live/article/matmee-dhuno-ke-sng-nikla-tajiye-ka-julus-jn-prtinidhiyon