माता श्री की स्मृति मे पुत्र ने बनाया जल मंदिर (लायंस प्रेरणा के तत्वाधान मे समारोह पूर्वक हुआ लोकार्पण)

माता श्री की स्मृति मे पुत्र ने बनाया जल मंदिर   (लायंस प्रेरणा के तत्वाधान मे समारोह पूर्वक हुआ लोकार्पण)

मनोज पारीक — राजस्थान

लायंस क्लब प्रेरणा के तत्वाधान में डिस्कॉम कार्यालय परिसर में स्वर्गीय भीखी देवी तातेड़ की स्मृति में भामाशाह महेंद्र तातेड़ द्वारा निर्मित शीतल जल मंदिर का लोकार्पण हुआ।

जोधपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशाषी अभियंता वितरण के कार्यलय परिसर मे रविवार को लायन्स क्लब रतनगढ़ प्रेरणा के तत्वाधान में स्व. श्रीमती भीखी देवी तातेड की स्मृति में उनके पुत्र महेंद्र तातेड एवं पौत्र ऋषभ व देवांग तातेड के आर्थिक सौजन्य से बनाये शीतल जल मंदिर का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर आहूत समारोह मे महेंद्र तातेड सपत्नीक एवं विधुत विभाग के अधिशाषी अधिकारी सीताराम जागिड़, मोतीलाल तातेड,इन्द्राज खीचड़,क्लब अध्यक्ष संदीप कंदोई सहित क्लब पदाधिकारी सुनील कुमार चोटिया, ओम प्रकाश चौहान, कार्यक्रम संयोजक भंवरलाल शर्मा बतौर अतिथि मंचस्थ रहे। इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों का क्लब प्रेरणा की और से सम्मान किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब वेस्ट अध्यक्ष मनोज जोशी सहित सीताराम दाधीच,कुलदीप व्यास, अनुपमा तातेड, ऋषभ तातेड का भी लायंस क्लब प्रेरणा द्वारा सम्मान किया गया। आहूत समारोह मे दौराने सम्बोधन अतिथियों ने एक्स.ई.एन सीताराम जांगिड़ का उक्त कार्य के लिए प्रेरणा देने पर उनका विशेष आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन एडवोकेट डॉ. जया कांत बिंवाल ने किया। आहूत समारोह में लायंस क्लब प्रेरणा के वीरेंद्र बुनकर, एडवोकेट रामावतार ठठेरा, एडवोकेट अरुण शर्मा, सुधीर शर्मा, साबिर अली नजमी, सुरेन्द्र हुड्डा,प्रहलाद जैसेल, गोविंद गहलोत,कमल गोयनका,पारस सैन, अर्चना शर्मा एवं नीलम कंदोई सहित  सुरेश मुरारका,  नरेंद्र झंवर,कन्हैया लाल शर्मा,लक्ष्मीनारायण शर्मा, सीताराम जागिड़, अनूप जोशी,महावीर रामगढ़िया, संजय कटारिया, हर्ष यादव, शंकरलाल जांगिड सहित विभाग के अशोक कुमार मीणा, जगदीश स्वामी, बाबुलाल माली, शक्ति सिंह,  मुकेश मीणा, रविन्द्र कौशिक सहित नगर के दर्जनों गणमान्यजन उपस्थित थे। फोटो -1जल मंदिर का लोकार्पण करते अतिथि 

https://jgnews.live/article/mata-shree-kee-smriti-me-putr-ne-bnaya-jl-mndir-layns