माता जी के भजनों पर झूमे श्रद्धालुजन
मनोज पारीक — — राजस्थान
स्थानीय गोमजी मौसूण कुएं के पास गोमजी मौसूण कुआं युवा मित्र मंडली के द्वारा आयोजित नव दुर्गा महोत्सव में गत रात्रि विशाल.....
स्थानीय गोमजी मौसूण कुएं के पास गोमजी मौसूण कुआं युवा मित्र मंडली के द्वारा आयोजित नव दुर्गा महोत्सव में गत रात्रि विशाल जागरण संत श्री गंगानाथ महाराज की गणेश वंदना से शुरू हुआ भक्ति और श्रद्धा के इस सराबोर माहौल में सैंकड़ों श्रद्धालु देर रात तक डटे रहे संत श्री का युवा मित्र मंडली ने शॉल माला दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भानु प्रकाश स्वामी ने बताया कि आज मंगलवार को सुबह 111 कन्याओं का पूजन ओर भोजन ओर शाम 4 बजे विसर्जन रहेगा। इस अवसर अजय शर्मा, उज्वल महर्षि ,मनोज प्रजापत,रेखाराम महर्षि , पवन शर्मा ,श्याम सैनी, धर्मपाल सेनी,भागीरथ सैनी,पुरुषोत्तम प्रजापत, हेमंत शर्मा,सुरेश गौड़,अजय प्रजापत, मुकेश प्रजापत,गौरीशंकर सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता और भक्तजन उपस्थित थे।
https://jgnews.live/article/mata-jee-ke-bhjnon-pr-jhoome-shrddhalujn