मानकसर पंचायत मुख्यालय पर तालाबंदी: समस्याओं का समाधान न होने पर ग्रामीणो में रोष, धरना शनिवार को भी जारी र... - Dainik Bhaskar

मानकसर पंचायत मुख्यालय पर तालाबंदी: समस्याओं का समाधान न होने पर ग्रामीणो में रोष, धरना शनिवार को भी जारी र... - Dainik Bhaskar

AI Sync — खेल

लंबित जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मानकसर के ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। सूरतगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत मानकसर की लंबे समय...

लंबित जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मानकसर के ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। सूरतगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत मानकसर की लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को दिनभर ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। . ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं से प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में मानकसर चौक से रॉयल्टी नाका हटाने, पेयजल व्यवस्था में सुधार, वाटरवर्क्स की सफाई, जोहड़ की सफाई तथा सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग शामिल रही। तहसीलदार के निर्देश पर मानकसर चौक से रॉयल्टी नाका हटाने की कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने कहा कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। धरना स्थल पर पीएचईडी के एक्सईएन राकेश और जेईएन राहुल छिम्पा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और वाटरवर्क्स का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने अस्थायी व्यवस्था के तहत 30 एचपी मोटर मय पंप उपलब्ध करवाया। वहीं दो मोटर और 40 एचपी पंप लगाने का प्रस्ताव तैयार कर जल्द कार्य करवाने का आश्वासन दिया गया। वाटरवर्क्स परिसर की सफाई भी करवाने की बात कही गई। वीडीओ सतवीर गौरा ने जोहड़ की सफाई करवाने तथा मानकसर चौक स्थित पुराने सुलभ शौचालय को नाकारा घोषित कर नया सार्वजनिक शौचालय बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का आश्वासन दिया। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन एवं एईएन साहिल पूनिया मौके पर नहीं पहुंचे। अन्य लंबित मांगों पर भी ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बनी रही। ग्रामीणों ने कहा कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। सभी मांगों पर ठोस और समयबद्ध कार्रवाई शुरू होने तक धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने घोषणा की कि शनिवार को दूसरे दिन भी पंचायत मुख्यालय पर धरना जारी रहेगा। धरने में भारतीय किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष दिनेश बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/manksr-pnchayt-mukhyaly-pr-talabndee-smsyaon-ka-smadhan-n