लोक परिवहन बस ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर, होटल संचालक व कार्मिक की हुईं दर्दनाक मौत
मनोज पारीक — — राजस्थान
नेशनल हाइवे 11 पर शनिवार रात्रि को बाइक सवार दो लोगों को जयपुर से बीकानेर आ रही लोक परिवहन विजय ट्रेवल्स की बस के चालक ने बस...
नेशनल हाइवे 11 पर शनिवार रात्रि को बाइक सवार दो लोगों को जयपुर से बीकानेर आ रही लोक परिवहन विजय ट्रेवल्स की बस के चालक ने बस को गलफत व लापरवाही से चलाते हुये बाइक के पीछे से टक्कर मार दी टक्कर के वक्त बस की गति बहुत तेज होने के कारण बाइक सवार कई फिट तक उछल कर सड़क पर गिरने से दोनों के शरीर बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गये इस घटना में होटल हवेली के संचालक मोहनलाल बंसल 62 वर्ष व उनके होटल के मनैजर कार्मिक रामकिशन शर्मा 47 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बस चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बस को जब्त कर थाना ले आई वहीं दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पर मामला दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। घटना लूंछ फांटा से आगे एक पेट्रोल पंप के पास की है। डीवाईएसपी इंसार अली ने बताया कि नेशनल हाइवे 11 पर स्थित मोटल हवेली के संचालक 65 वर्षीय मोहनलाल बंसल होटल पर काम करने वाले शहर के वार्ड संख्या 13 निवासी 47 वर्षीय रामकिशोर शर्मा को छोड़ने के लिए शहर की तरफ आ रहे थे कि पीछे से फतेहपुर से आ रही एक लोक परिवहन बस ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में घायल दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई वही सूचना के साथ पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पालिकाध्यक्ष सुनील शर्मा पूर्व पालिकाध्यक्ष लिट्टू कल्पनाकांत, किशोरीलाल बील,पार्षद व पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इंदौरिया, कांग्रेस नेता रमेशचंद्र इंदौरिया, रामवीरसिंह राईका सहित सैकड़ो लोग जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश तेज की। रविवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किए।
https://jgnews.live/article/lok-privhn-bs-ne-peechhe-se-baik-ko-maree-tkkr-hotl-snchalk