लक्ष्य निर्धारण ही सफलता की पहली सीढ़ी : महर्षि

लक्ष्य निर्धारण ही सफलता की पहली सीढ़ी : महर्षि

मनोज पारीक — राजस्थान

पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने RSLDC कंप्यूटर सेंटर के 64 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र बांटे और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण को सफलता की पहली सीढ़ी बताया।

शहर के स्थानीय एक निजी कंप्यूटर सेंटर में राजस्थान स्किल एंड लाइवलीहुड्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (RSLDC) द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित हुये विद्यार्थियों को सेंटर मे पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के मुख्य आतिथ्य मे आहूत समारोह मे प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ व कंप्यूटर सेंटर की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पुष्पहार एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। आहूत समारोह मे भाजपा जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वरूप सिंह सेहला बतौर विशिष्ट अतिथि मंचस्थ थे। आहूत समारोह मे 64 विद्यार्थियों को महर्षि ने प्रमाण-पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वही महर्षि ने समारोह को  संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे पहले स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा जिस विद्यार्थी का लक्ष्य स्पष्ट होता है, उसकी मेहनत सही दिशा में होती है और वही अपने सपनों को साकार कर पाता है। लक्ष्य निर्धारण ही सफलता की पहली सीढ़ी है, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन का लक्ष्य तय कर उसी दिशा में निरंतर प्रयास करे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के अनुरूप नियमित अध्ययन, अनुशासन और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। महर्षि ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुकी है। तकनीकी एवं कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से युवा बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार भी विभिन्न कौशल विकास योजनाओं के जरिए युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है, जिससे वे प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।  कार्यक्रम में संस्थान की ओर से दातार सिंह, अजीत सिंह, सोहेल एवं बाबूलाल सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/lkshy-nirdharn-hee-sphlta-kee-phlee-seedh-ee-mhrshi