लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट ने नवनिर्वाचित पालिका पार्षद गणो का किया सम्मान

लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट ने नवनिर्वाचित पालिका पार्षद गणो का किया सम्मान

मनोज पारीक — — राजस्थान

लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट के तत्वावधान मे रविवार को गोपाल वाटिका में नवनिर्वाचित नगर पालिका के क्लब सदस्य जो पार्षद निर्वाचित हुये है उनका और पालिकाध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं पालिका नेता प्रतिपक्ष का सम्मान संत महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज के सान्निध्य में आहूत समारोह मे किया हर्षोल्लास से किया गया।

रतनगढ़ (मनोज पारीक) लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट के तत्वावधान मे रविवार को गोपाल वाटिका में नवनिर्वाचित नगर पालिका के क्लब सदस्य जो पार्षद निर्वाचित हुये है उनका और पालिकाध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं पालिका नेता प्रतिपक्ष का सम्मान संत महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज के सान्निध्य में आहूत समारोह मे किया हर्षोल्लास से किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक राष्ट्रगान सँग विश्व शांति के लिए मौन और भारत देश के गौरव फ्लाइट कैप्शन सुमित माछर के जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना से किया गया । आहूत समारोह में पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, क्लब अध्यक्ष मनोज जोशी, पालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विष्णु पुजारी सालासर, मंडल उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत, नेता प्रतिपक्ष अजय बणसिया, लायन पवन पचलंगिया, राहुल यादव, रमेश सोनी एवं हेमंत ताम्रायत का क्लब की ओर से कंठा, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया एवं अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संत महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए शहर के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने लायंस क्लब द्वारा पिछले कई वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की ओर इस कार्यक्रम से चुने गए पार्षदों को उत्साहित करने वाला बताया। वही  पूर्व विधायक महर्षि ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रतनगढ़ के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। क्लब अध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट पिछले 11 वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है। क्लब भविष्य में भी सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सुनील शर्मा एवं नेता प्रतिपक्ष अजय बणसिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने शहर के विकास में जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संस्थाओं, भामाशाहों एवं आमजन की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। समारोह में मोतीलाल तातेड एवं योगेन्द्र माली का भी सम्मान किया गया एवं उनके सामाजिक सहयोग और सेवा भावना की सराहना की गई। कार्यक्रम में क्लब के कोषाध्यक्ष गोपाल बामनोलिया, पवन तोषावड़, कार्यक्रम संयोजक जय कुमार शर्मा, सांवरमल तोषावड़ , सांवरमल भुण, हर्ष यादव, डॉ प्रदीप धर्ड, डॉ. पंकज शर्मा, विजय चोटिया, भीमराज प्रजापत, महेंद्र इंदौरिया, दौलतराम दायमा, मो. अनवर कुरैशी, डॉ ओम प्रकाश शर्मा, डॉ ओम प्रकाश गोदारा, डॉ. हीरालाल सोनी एवं गिरधारीलाल बाजोरिया सहित क्लब के सदस्यो सहित मौजूद रहे। नगर के डॉ राकेश चाहर, अंजनी चोटिया, सुभाष महर्षि, रामकिशन नौहाल, मुकेश रिणंवा,नंद लाल सोनी,पवन माटोलिया ,रामोतार धानुका, मनोज हारीत,अमित पंत, लक्ष्मीनारायण बणसिया, किशनलाल शर्मा, एडवोकेट रजनीकांत सोनी सहित सैकड़ो गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट संजय कटारिया ने किया। 

https://jgnews.live/article/layns-klb-rtngdh-vest-ne-nvnirvachit-palika-parshd-gno-ka