लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट द्वारा डॉक्टर्स व सी. ए का किया सम्मान

लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट द्वारा डॉक्टर्स व सी. ए का किया सम्मान

मनोज पारीक — राजस्थान

लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट ने गोपाल वाटिका में समारोह आयोजित कर डॉक्टरों और सीए को सम्मानित किया तथा नंदीशाला में गोवंश को चारा भेंट किया।

लायंस क्लब संस्था के सत्र 2026-27 के प्रथम सार्वजनिक समारोह के तहत क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज जोशी की अध्यक्षता में लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट द्वारा नगर मै राजकीय व गैर राजकीय चिकित्सको व चार्टड अकाउंटेट पेशे मे कार्यरत प्रतिभाओ का क्लब द्वारा स्थानीय गोपाल वाटिका मे आहूत किये समारोह मे सभी का माल्यार्पण कर दुपट्टा एवं कंठ हार पहना कर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन करते हुये सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. लालचंद सुथार, डॉ. टी.डी हर्ष, डॉ. अरविंद शर्मा की उपस्थिति में राजकीय चिकित्सालय मे सेवारत डॉक्टर्स डॉ.सुखवीर खीचड़ डॉ.पम्मी कोचर, डॉ. राजेंद्र कोचर, डॉ. उमेद सिंह,डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रेम कुमारी कुमावत, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. रामानुज महर्षि डॉ. हिमांगी पारीक का सम्मान किया गया। इसी दिवस सी.ए दिवस का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया और सी.ए नेहा नौहाल, उत्तम नौहाल, पूजा पचलंगिया, श्रीकांत व्यास, प्रियांगी पारीक ओर हिमांशु व्यास का भी क्लब परिवार द्वारा अभिनंदन किया गया। समारोह संयोजक डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि सत्र के पहले दिन की शुरुआत अन्न क्षेत्र में साधुजन को भोजन प्रसाद देकर क्लब परिवार ने सरदारशहर बायपास रोड पर स्थित नंदीशाला में गौ वंश को गुड़ चारा दिया गया। नए पदाधिकारियों को आगामी सत्र के लिए शुभकामना देते हुए डॉ. अरविंद शर्मा ने क्लब के कार्यक्रम को अनुकरणीय बताते हुए सभी डॉक्टर्स से जनता की सेवा को अग्रणी रखने का आह्वान किया। आहूत समारोह मे क्लब अध्यक्ष मनोज जोशी कोषाध्यक्ष गोपाल बामनोलिया एवं वरिष्ठ सदस्य सांवरमल भूण बतौर अतिथि मंचस्थ थे। दौराने समारोह राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत शिक्षक व बहु आयामी प्रतिभा के धनी कुलदीप व्यास ने राजस्थानी गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर क्लब परिवार के पवन तोषावड़, जय कुमार शर्मा, हर्ष यादव, महेंद्र इंदौरिया, डॉ.हीरालाल सोनी, विजय चोटिया, मुहम्मदअनवर कुरैशी ओम प्रकाश गोदारा, ओम प्रकाश शर्मा, भीमराज प्रजापत सहित राधेश्याम पारीक, कमल नौहाल, राजेंद्र शर्मा, एडवोकेट विनोद नौहल सहित नगर के दर्जनों गणमान्य जन उपस्थित थे।  संचालन एडवोकेट संजय कटारिया ने किया।

https://jgnews.live/article/layns-klb-rtngdh-vest-dvara-d-ktrs-v-see-e-ka-kiya-smman